जीआरएस के साथ मारपीट

 

Khabar Nation / खबर नेशन
विदिशा। मंगलवार को रोजगार सहायक संघ की जिला इकाई ने अपने एक साथी के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने और उन पर कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत खेजड़ा गोपाल के रोजगार सहायक जीवनङ्क्षसह धाकड़ के साथ गांव के ही बबलू पुत्र गप्पूलाल यादव, राजेश पुत्र मोकमसिंह यादव ने  शासकीय कार्य के दौरान मारपीट और गाली गलोंच की थी। घटना 28 अगस्त की दोपहर साढ़े तीन बजे के बताई जा रही है। इस मामले में थाने में शिकायती आवेदन दिया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया। ज्ञापन के  जरिए जिला रोजगार सहायक संघ ने आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा के तहत भी कार्यवाही करने की मांग की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment