अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व टीम पर हमला, पटवारी घायल


शमशाबाद के महानीम चौराहे पर हुआ पथराव
अर्पित उपाध्याय/ खबर नेशन/Khabar Nation
विदिशा। शमशाबाद के महानीम चौराहे पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटाने पहुंची राजस्व की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। जिसमें पटवारी के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 
जानकारी के अनुसार शमशाबाद के महानीम चौराहे पर भोपाल पर स्थित ग्राम मोहनपुरा में कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। शासकीय भूमि पर हुए इस अतिक्रमण को हटाने के लिए तहसील कोर्ट के निर्देश पर राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होते हुए कब्जाधारी भारत सिंह और बदन सिंह के साथ उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। गाली गलोंच करते हुए परिवार के सदस्यों सहित दर्जनभर लोगों ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे राजस्व दल पर पथराव कर दिया। पथराव की वजह से हलका पटवारी दर्शन शर्मा को चोटें आई हैं तो वहीं उनका निजी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस पूरे मामले की शिकायत शमशाबाद थाने में की गई। 
पटवारी की शिकायत पर शमशाबाद पुलिस ने बदनसिंह, राजकुमार, राजेन्द्र, शैलेन्द्र, दुर्गाप्रसाद सहित कई महिलाओं पर धारा 147, शासकीय कार्य में बाधा 353, 332, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment