25 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म
अर्पित उपाध्याय खबर नेशन Khabar Nation
विदिशा। ग्यारसपुर थानांतर्गत ग्राम मिरगावली में 25 वर्षीय महिला के साथ आधी रात्रि में दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए 376 एवं 450 धारा के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। डीएसपी आकांक्षा जैन ने पीडि़त महिला के बयान लेकर मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि ग्राम के 45 वर्षीय व्यक्ति ने अकेला जानकर रात्रि में घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता के चीखने चिल्लाने पर दूसरे कमरे में सो रहे उनके पति ने चिल्ला चोट सुनकर अंदर देखा तो आरोपी उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसके पति के आ जाने के कारण आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर हंड्रेड डायल टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पीडि़ता के पति ने मीडिया से बात करते हुए कहा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिससे आगे और किसी महिला के साथ इस प्रकार की घटना को कोई अंजाम ना दे सके।