पुलिस ने नहीं सुनी दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत,घर में फांसी लगाकर दी जान


अमर नोरिया/खबर नेशन/ Khabar Nation

 नरसिंहपुर - जिले में छोटे-छोटे अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई करने वाली पुलिस बड़े अपराधों के मामलों में बरती जा रही लापरवाही के चलते आज एक बड़ा मामला गाडरवारा तहसील  के अंतर्गत चीचली थाने में सामने आया है जहां 2 दिन पूर्व हुई एक दुष्कर्म की घटना से व्यथित होकर दलित समाज की एक महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । मिली जानकारी के अनुसार गत 2 दिन पूर्व महिला का अपने ही रिश्तेदारों से वाद विवाद हुआ था जिसके चलते उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था जिसकी शिकायत करने महिला और उसके परिवार के लोग जब थाना चीचली पहुंचे तो उल्टा उन्हें ही थाने में बंद कर दिया गया और वहां उनकी शिकायत नहीं सुनी गई । पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस को पैसे दिए जाने के बाद उन्हें थाने से छोड़ा गया । इस घटनाक्रम के चलते मौके पर पहुंचे एसडीओपी गाडरवारा ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की और इस मामले में 3 व्यक्तियों  के खिलाफ दुष्कर्म सहित 2 के खिलाफ आत्महत्या के लिये दुस्प्रेरणा का मामला दर्ज कर 2 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है । वहीं उक्त घटना में लापरवाही बरते जाने को लेकर चीचली थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है एवं  मामले  की जांच जारी है ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment