हत्या के साक्ष्य जुटाने पुलिस ने नहीं भेजी एफएसएल टीम
शराब के नशे युवक ने डंडा मार की वृद्ध की हत्या
खोजनपुर में आरोपी घटनास्थल से गिरफ्तार
परिजन बोले पहले से ही बेहोश था आरोपी
देवेन्द्र वैश खबर नेशन Khabar Nation
होशंगाबाद। खोजनपुर डोंगरवाड़ा गांव में मंगलवार शाम को युवक ने नशे की हालत में वृद्ध की डंडा हत्या कर दी। पुरानी रंजिश में हुई हत्या के बाद पुलिस ने मृतक तुलसीराम केवट के परिवार की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी कमल केवट को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही देखने को मिली। आरोपी के परिजनों ने कहां की वह मौके पर पहले से बेहोश था। उसने किसी की हत्या नहींं की। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस को सभी साक्ष्य सुरक्षित कर एफएसएल टीम को बुलाकर तहकीकात करवाना था। लेकिन देहात पुलिस ने जल्दबाजी में एफएसएल टीम को मौके पर नहीं बुलाया। वही घटनास्थल पर मृृतक को मारे गए डंडेे को हाथ से ही उठाकर थाने भेेज दिया। जबकि मृतक के परिजन उसे बेकसूर बता रहे थे। ऐसे में वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का एकत्रीकरण करना था। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर किसी प्रकार का खून नहीं था। मृतक को गंभीर चोट भी नहीं थी। मौके पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंजू सिंह चौहान भी मौजूद थीं। देहात थाने आने के बाद जब उनसे मामलेे में एफएसएल टीम न बुलाने की बात पूछी तो उनके पास ठोस जवाब नहीं था। बाद में उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर गई है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
पुरानी बात पर था विवाद
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार आरोपी कमल केवट की किसी बात को लेकर मृतक पड़ोसी तुलसीराम केवट 60 वर्ष से कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों में मारपीट भी हुई। आरोपी कमल केवट ने तुलसीराम केवट को डंडा मार के घायल कर दिया। जिसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की बेटी पूजा केवट ने बताया की कमल केवट नशे की हालत में आया और उनके पापा को डंडा मारा। जिससे उनकी मौत हो गई।देहात पुलिस ने आरोपी कमल केवट को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
लोगों ने बताया लड़का बेहोश है
आरोपी कमल केवट की मां और भाई ने बताया कि मृतक से 8-10 साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बोलचाल बन्द थी। मंगलवार शाम को हम घर पर थे। गांव के लोगों ने बताया की हमारे लड़के और मृतक ने डंडा मारकर बेहोश कर दिया है। वहां पहुंचे तो लड़का बेहोश पड़ा था। इधर पुलिस ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए हैं। एक नाबालिक को भी पुलिस गवाह बना सकती है। जिसने पूरा घटनाक्रम अपनी आंखों के सामने देखा है।
- खोजनपुर गांव में तुलसीराम केवट और कमल केवट का विवाद हुआ था। जिसमें कमल केवट ने तुलसी राम केवट के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। तुलसीराम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पूरे मामले के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए हैं। आरोपी के विरुद्ध सभी साक्ष्य पुलिस के पास है।
मंजू चौहान, एसडीओपी होशंगाबाद