मन्दिर में फांसी पर लटकी मिली नाबालिग बेटी की मौत के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार !


अमर नोरिया/ खबर नेशन/Khabar Nation

नरसिंहपुर - जिले की गोटेगांव तहसील के ठेमी थानांतर्गत ग्राम खमरिया की एक नाबालिग दलित बेटी की 21 मई की रात से गुमशुदगी और दूसरे दिन 22 मई को घर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम गड़रियाखेड़ा के नर्मदा मन्दिर की दहलान में भर दोपहर उसकी फांसी के फंदे से झूलती हुई लाश मिलने पर इस मामले में ठेमी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए  धारा 363,305 एससीएसटी एक्ट के तहत खमरिया ( चंदपुरा ) निवासी आरोपी पवन पटैल उर्फ अंकु उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया । घटना 22 मई 2020 की गड़रियाखेड़ा गांव में स्थित नर्मदा मन्दिर में पीछे बनी दहलान की है जिसमें मृतिका फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गई थी, पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 12 वी हायरसेकंडरी बोर्ड की परीक्षा दे रही थी और घटना के पूर्व वह 3 पेपर दे चुकी थी और 2 पेपर शेष थे तभी यह अनहोनी घटित हो गई ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment