पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा, तीन पुलिसकर्मी अटैच

भोपाल, ‘‘दस मामलों में संज्ञान’’

मप्र मानव अधिकार आयोग के मान. अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने दस मामलों में संज्ञानलेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

खबर नेशन/ Khabar Nation

रातीबड़ में बाइक खुले कुएं में गिरने से युवक की मौत, दोस्त घायल

भोपाल जिले के खजूरी से रातीबड़ क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात दो युवा सड़क के किनारे खेत में बने एक खुले कुएं में बाइक समेत गिर गये। इससे बाइक चलाने वाले युवक की मौत हो गई और पीछे बैठा उसका दोस्त बुरी तरह घायल हो गया। रात के वक्त बाइक सवारों को खुला कुआं दिखाई नहीं दिया और दोनों उस कुएं में गिर गये। अगले दिन बुधवार को मृतक का शव और घायल युवक को कुएं से निकाला गया। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर मृतक के वैध वारिसों को उनके पानी में डूबकर मरने के मामले में देय मुआवजा राशि के संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में एक माह में जवाब मांगा है।

युवक-युवती को चलती ट्रेन से बाहर फेंका

ग्वालियर जिले के बिलौआ थानाक्षेत्र में सूरत एक्सप्रेस में सफर कर रही एक युवती के साथ उसी बोगी में बैठे कुछ बदमाशों ने दुराचार करने की कोशिश की। इससे युवती के साथ बैठे युवक ने विरोध किया। युवती से दुराचार की कोशिश में कामयाब ना होने पर बदमाशों ने युवती और युवक को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये। दोनों घायलों का ग्वालियर में इलाज चल रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने एसपी, ग्वालियर एवं एसपी (रेल), ग्वालियर से प्रकरण की जांच कराकर आरोपियों पर की गई कार्यवाही के बारे में एक माह में जवाब मांगा है।

हम जिंदा हैं....भ्रष्ट अफसरों ने मृत बताया, खुद को जिंदा कैसे साबित करें

शिवपुरी जिले की जनपद पंचायत के दो सीईओ और बाबुओं ने 26 जिंदा लोगों को मृत बताकर अंत्येष्टि और अनुग्रह राशि के 93.56 लाख रूपये का गबन कर दिया। सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार किस कदर घर कर चुका है, यह घोटाला इसका पुख्ता सबूत है। कहीं किसी की पत्नी को जीते जी मार डाला तो कहीं किसी के जवान बेटे को मृत बताकर पैसे हजम कर लिये। एक दैनिक समाचार पत्र के रिपोटर्स ने बीते बुधवार को जनपद के उन गावों में जाकर पड़ताल की और उन्हीं 26 लोगों को सामने लागया गया। अब इनके सामने खुद को जिंदा साबित करने की चुनौती है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, शिवपुरी से प्रकरण की जांच कराकर ऐसे पीड़ित 26 व्यक्तियों के संबंध में उन्हें अन्य जीवित व्यक्तियों के समान प्राप्त अधिकारों के संरक्षण हेतु की गई कार्यवाही तथा त्रुटिकर्ता अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है। साथ ही ऐसा कोई पीड़ित व्यक्ति मृत बताये जाने मात्र से उपलब्ध सेवाओं/लाभों से वंचित न हो, इस संबंध में भी उचित कार्यवाही कर प्रतिवेदन दें।

कुपोषण... हाथ लगाते ही निकल रहा खून

शहडोल जिले के ब्योहारी के ओढारी कोलान टोला निवासी आठ माह की अतिकुपोषित बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कुपोषण के साथ बच्ची को टीबी रोग ने भी घेर लिया है। बालिका की हालत इतनी नाजुक हो गई है कि हाथ लगाते ही शरीर के हिस्सों से खून बहने लगता है। लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुये बच्ची को जिला अस्पताल शहडोल के लिये रैफर कर दिया गया है। डाक्टर्स के अनुसार बच्ची को अतिकुपोषण ने बालिका को बुरी तरह से चपेट में ले लिया है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, शहडोल से प्रकरण की जांच कराकर बालिका के उचित ईलाज की व्यवस्था के साथ जिले में ऐसे कुपोषित बच्चों के संबंध में की जा रही कार्यवाही के बारे में एक माह में जवाब मांगा है।

स्कूल संचालक और दुकानदार मिलकर वसूल रहे मनमाने दाम

जबलपुर शहर के सेठ गोविंददास वार्ड निवासी हेमंत ठाकुर को अपने बच्चे की कक्षा चार की कुछ पुरानी किताबें तो मिल गईं, परंतु कुछ नई किताबें खरीदना हैं। लेकिन पुस्तक विक्रेता उन्हें शेष किताबे नहीं दे रहे हैं, बल्कि पूरा सेट खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। यह समस्या केवल हेमंत ठाकुर की ही नहीं हैं, बल्कि यह परेशानी ऐसे सैकडों अभिभावकों की है। निजी विद्यालयों में मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम एवं एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाए जाने का प्रावधान है, लेकिन शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की अनदेखी की वजह से स्कूल संचालकों ने इस नियम को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है और निजी प्रकाशकों से सेटिंग कर मंहगीं किताबों पाठ्यक्रम में शामिल कर रहे हैं। स्थिति यह है कि निजी प्रकाशकों का कक्षा एलकेजी का सेट एक हजार रूपये से अधिक का है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, जबलपुर से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

विदिशा में चैथी बार वनकर्मियों पर हमला, रंेजर का सिर फोड़ा

विदिशा जिले के शमशाबाद के ग्राम जीरापुर में बीते शनिवार को वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने लिये गई थी। दरअसल वन विभाग की करीब 100 बीघा जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान लगभग 150 अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें रेंजर सहित नौ वनकर्मी घायल हो गये। यह घटना पिछले साल भर के अंदर चैथी बार हुई है। शमशाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, विदिशा से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही वनकर्मियों के साथ इससे पूर्व हुई तीन घटनाओं के संबंध में अबतक क्या कार्यवाही की गई है ? इस संबंध में भी प्रतिवेदन दें।

सिंधी पंचायत बोली, अभी भी लंबित है बुरहानपुर मसला, न्याय का इंतजार

बुरहानपुर शहर में मस्जिद के समीप वर्ष 2008 में हुये अग्निकांड में जिल 86 सिंधी कारोबारियों की दुकानें पूरी तरह स ेजल गईं थीं, आज तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है। घटना को घटे हुये 15 साल से अधिक समय हो चुका है, जो कि अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंधी महासभा के अध्यक्ष ने बताया कि उस समय से ही अग्निकांड के षणयंत्र का पर्दाफाश करने की मांग सरकार से की जाती रही है। इसी तरह की घटना वर्ष 1992 में भी घटित हो चुकी है, जिसके बाद इसमें किन्हीं शरारती लोगों के हाथ होने की आशंका तभी से व्यक्त की जा रही है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, बुरहानुपुर से प्रकरण की जांच कराकर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

 पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा, तीन पुलिसकर्मी अटैच 

निवाड़ी जिले के टेहरका में एक युवक के साथ पुलिसका द्वारा बेदर्दी से मारपीट की गई, जिससे युवक बेहोश हो गया। मामले में एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। गुआवली निवासी ऋषि ठाकुर ने बताया कि उसे नीरज सिंह बेस से दो हजार रूपये लेना थे। जब ऋषि ने नीरज से पैसे मांगे तो वह गाली गलौज करते हुये ऋषि के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट करने के बाद नीरज खुद ही थाने पहुंच गया और ऋषि के नाम की रिपोर्ट डाल दी। बीते 17 जून की रात को करीब शाम पांच बज भंडारे में टेहरका थाने से पांच पुलिसकर्मी भंडारे में पहुंचे और ऋषि को मारते हुये गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गये। इसके बाद खुले मैदान में ले जाकर पाचों पुलिसकर्मियों ने ऋषि की हाथ पैर पकड़कर जमकर धुनाई की। यहां पर ऋषि को बेल्ट व डंडों से इतनी बुरी तरह से पीटा की वह बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिसवाले उसे थाने लेकर गये वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने एसपी, निवाड़ी से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह मंे जवाब मांगा है।

बाघ के हमले से बुजुर्ग की मौत

इंदौर जिले की महू तहसील के ग्राम मलेंडी के जंगल में बाघ ने एक बुजुर्ग किसा को मार डाला। बाघ उसे करीब 200 फीट गहरी खाई खींचकर ले गया। बीते रविवार की सुबह 60 वर्षीय सुंदरलाल मवेशी चराने के लिये जंगल में गया था। इसके बाद करीब 9 बजे उसका बेटा जंगल में उनको टिफिन देने गया था तो पिता को न दिख कर उसने तलाश की। जंगल में उसे खून और एक जूता नजर आया। थोडा आगे देखा तो बुजुर्ग की शर्ट मिली जिसपर खून के निशान थे। इसके बाद उसने ग्रामीणों व वन विभाग को जानकारी दी। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने वन मंडलाधिकारी, इंदौर एवं कलेक्टर, इंदौर से प्रकरण की जांच कराकर मृतक के वैध वारिसों को शासन के नियम/योजनानुसार देश आर्थिक मुआवजा राशि के संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में एक माह में जवाब मांगा है।

महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड व मारपीट, मतांतरण का बना रहे दवाब

धार जिले के राजोद थानाक्षेत्र में एक महिला अधिकारी का अपहरण, मारपीट, छेड़छाड़ व मतांतरण का दवाब बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित उसका अपहरण कर झाबुआ जिला ले जा रहे थे। इसी बीच ग्राम पारा में जब महिला की नींद खुली तो पुकार लगाई। इस पर ग्रामीण आये तो आरोपित कार छोड़कर भाग गये। वहीं 100 डायल की मदद से महिला झाबुआ पहुंची। घटना स्थल धार जिले का होने से झाबुआ जिले में शून्य पर कायमी कर प्रकरण राजोद थाना भेजा गया है। जहां बीते शनिवार को आरोपियों पर मारपीट, छेड़छाड, अपहरण सहित मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनिमय के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने एसपी, धार से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। 

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment