नरसिंहपुर जिले के विभिन्न थानों में वर्षो से फरार 09 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
अमर नोरिया
खबर नेशन / Khabar Nation
नरसिंहपुर -पुलिस अधीक्षक अजय सिंह निर्देशिन में जिला अंतर्गत गुण्डे एवं वदमाशों के विरूद्ध अभियान चलाया जाकर उनकी धरपकड की जा रही है, अभियान के तहत विभिन्न आपराधों में फरार आरोपियों/स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 02.09.2020 को वर्षो से फरार चल रहे 09 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार स्थायी वारंटियों के विरूद्ध निम्नानुसार कार्यवाही की गयी है:-
थाना सुआतला अंतर्गत कुल 03 स्थायी वारंटी गिरफ्तार।
थाना सुआतला के अपराध क्रमांक 523/2013 9,27,3139,50,51 वन्य प्राणी अधिनियम 1977 के मामले में आरोपी सेवाराम पिता मुरली नाथ उम्र 30 साल निवासी वगासपुर थाना गोटेगांव विगत 7 वर्ष से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा जिले में चलाए जा रहे गुण्डा, वदमाशों के धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये थाना सुआतला पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गयी जिससे ज्ञात हुआ कि वर्तमान में वगासपुर में ही है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी अक्रजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक शशांक दुबे, आरक्षक राजकुमार प्रजापति, आरक्षक भगवानदास, आरक्षक कपिल सेन, आरक्षक कपिल राजपूत की टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप फरार आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गयी।
थाना सुआतला के अपराध क्रमांक 356/2015 धारा 323,506 एवं 34 भादवि के मामले में आरोपी रामबाबू पिता धनीराम वासुदेव उम्र 24 साल निवासी वरमान विगत 4 वर्ष से मारपीट के मामले में फरार चल रहा था एवं अपने निवास ग्राम वरमान से कही बाहर जाकर रहने लगा था। आरोपी की जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 2500 रूपये के नगद ईनाम की घोषणा की गयी थी। जिले में चलाए जा रहे गुण्डा, वदमाशों के धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये चैाकी वरमान पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गयी जिससे ज्ञात हुआ कि आरोपर वर्तमान में वरमान आया हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये चैाकी प्रभारी वरमान सरोज ठाकुर, प्रधान आरक्षक आदित्य शर्मा, आरक्षक रामानंद पांडे, एवं आरक्षक शुभम कौशिक की टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप फरार आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गयी।
पुलिस चैाकी वरमान थाना सुआतला के अपराध क्रमांक 416/2016 धारा 420, 406 भादवि के मामले में आरोपी रूपेश साहू पिता भवानी साहू उम्र 30 साल निवासी करेली विगत 4 वर्ष से मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी की जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। चैाकी वरमान पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गयी जिससे ज्ञात हुआ कि आरोपी वर्तमान में करेली में ही घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये चैाकी प्रभारी वरमान सरोज ठाकुर, सउनि मूलचंद यादव, प्रधान आरक्षक आदित्य शर्मा, आरक्षक रामानंद पांडे, एवं आरक्षक शुभम कौशिक की टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप फरार आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गयी।
थाना चीचली अंतर्गत कुल 01 स्थायी वारंटी गिरफ्तार।
थाना चीचली के अपराध क्रमांक 30/2010 धारा 457, 380 भादवि एवं न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 227/2010 में आरोपी रविशंकर जाटव पिता बड्डूलाल जाटव उम्र 30 साल निवासी शाहपुर थाना करेली चोरी के प्रकरण में विगत 1 वर्ष से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी विगत 1 वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा जिले में चलाए जा रहे गुण्डा, वदमाशों के धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये थाना चीचली पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर के माध्यम एवं अन्य माध्यमों से पतासाजी की जानें पर आरोपी के वर्तमान में ग्राम शहपुर में होनें की सूचना पर थाना प्रभारी चीचली अजय खोब्रागढे, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक सोबरन, आरक्षक मोहित, आरक्षक संदीप, आरक्षक सुरेश की टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप फरार आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गयी।
थाना स्टेशनगंज अंतर्गत कुल 01 स्थायी वारंटी गिरफ्तार।
थाना स्टेशनगंज के अपराध क्रमांक 1044/2016 धारा 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी अशोक पिता मुन्नालाल चैाधरी उम्र 36 साल निवासी देवनगर थाना गोटेगांव विगत 4 वर्ष से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा गुण्डा, वदमाशों के धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये थाना स्टेशनगंज पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर एवं अन्य माध्यमों से सूचना एकत्रित की गयी जिसके परिणाम स्वरूप ज्ञात हुआ कि वर्तमान में आरोपी ग्राम देवनगर में ही है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना स्टेशन गंज प्रभारी अमित दाणी, सउनि जे.एन. ग्यारसिया, आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक लक्ष्मी नगपुरे, आरक्षक सलमान खान की टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप फरार आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गयी।
थाना गोटेगांव अंतर्गत कुल 02 स्थायी वारंटी गिरफ्तार।
थाना गोटेगांव के अपराध क्रमांक 5812019 धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के प्रकरण में आरोपी दुर्गा प्रसाद सिलावट निवासी मवई 1 वर्ष से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा गुण्डा, वदमाशों के धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये थाना गोटेगांव पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त फरार वारंटी अपनी सकूनत बदलकर रह रहा है एवं वर्तमान में अपने गृह ग्राम मवई में ही है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये उनि दिलीप सिंह, आरक्षक भास्कर पटैल, आरक्षक महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक चंद्रप्रकाश पटले, आरक्षक सुरेन्द्र धुर्वे की टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप फरार आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गयी।
इसी प्रकार थाना गोटेगांव के अपराध क्रमांक 361/2017 धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरण में आरोपी संतोष पिता शिवलाल बढई निवासी रिमझा थाना ठेमी जो विगत वर्षो से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा गुण्डा, वदमाशों के धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये थाना गोटेगांव पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त फरार वारंटी अपनी सकूनत बदलकर रह रहा है एवं वर्तमान में अपने गृह ग्राम रिमझा में ही है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये उनि दिलीप सिंह, आरक्षक भास्कर पटैल, आरक्षक महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक चंद्रप्रकाश पटले, आरक्षक सुरेन्द्र धुर्वे की टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप फरार आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गयी।
थाना कोतवाली अंतर्गत कुल 02 स्थायी वारंटी गिरफ्तार।
थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 423/2014 धारा 457 भादवि प्रकरण में आरोपी नन्हू उर्फ तेजराम पिता प्रताप चडार उम्र 40 साल निवासी छोटा पलोहा विगत 1 वर्ष से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 2500 रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी थी। इसी प्रकार अपराध क्रमांक 364/2014 धारा 138 के प्रकरण में आरोपी नन्हेलाल पिता मंगल सिंह यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम सगौनी भी विगत 1 वर्ष से फरार चल रहा था। उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया था। निर्देश के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली उनि उमेश दुबे, प्र.आरक्षक सौरभ शर्मा, प्र.आरक्षक 469 प्रकाश पटैल, आरक्षक करन पटैल, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक संजय पांडे की टीम द्वारा आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उक्त दोनों फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।