हत्या के दोषी जमानत पर छूटे आदतन अपराधी प्रीतम सिंह एवं लोचन लोधी के ऊपर एन.एस.ए. की कार्यवाही, भेजा जेल
अमर नोरिया / खबर नेशन / Khabar Nation
नरसिंहपुर - जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निदेशित किया गया है कि थाना क्षेत्र में सक्रिय आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जावे इसी क्रम में थाना ठेमी क्षेत्र अंतर्गत सक्रिय कुख्यात आदतन अपराधी लोचन लोधी पिता ठाकुर लोधी उम्र 40 साल के विरूद्ध विभिन्न धारा में 11 अपराध पंजीवद्ध हो चुके है एवं प्रीतम सिंह पिता ठाकुर लोधी उम्र 38 साल निवासी महादेव पिपरिया के विरूद्ध अब तक कुल 16 अपराध पंजीवद्ध किए जा चुके है। उक्त दोनों आरोपियों पर हत्या, अपराध गाली गालौच एवं मारपीट, अपराध शराव हेतु पैसों की मांग करना, फायर आर्म्स रखने पर आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले पंजीवद्ध किए जा चके है। उक्त दोनों आरोपी हत्या के मामले में दोषी पायें जाने पर सजा पा चुके है एवं वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर थे । आरोपी लोचन लोधी , प्रीतम सिंह एवं एक अन्य आरोपी के विरूद्ध हाल ही में थाना ठेमी में अपराध क्रमांक 307/2020 धारा 294,45,427,448,506,34 भादवि के तहत भी प्रकरण पंजीवद्ध किया गया था। दोनों जमानत पर होनें के बाद भी आपराधिक गतिविधयों में लिप्त थे एवं क्षेत्र में दहशत का महौल बनाए हुये थे । इनके स्वच्छंद विचरण से शहर की लोकशांति भंग होने की पूर्ण संभावना को दृष्टिगत रखते हुए व उनके उक्त कृत्यों को देखते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 (2) के अंतर्गत कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी नरसिंहपुर द्वारा आज दिनांक 03.09.2020 को आरोपी के विरूद्ध एन.एस.ए. का आदेश पारित किया गया है जिसके पालन में आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर केन्द्रीय जेल भेजा गया है।