बाईस लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
एक आरोपी फरार
खबर नेशन / Khabar Nation / अर्पित उपाध्याय
विदिशा। कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक में गांजा लेकर जा रहे आरोपियों को धरदबोचा। जिनके पास से 22 लाख रूपए कीमती गांजा बरामद किया गया है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो वहीं एक आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।
कोतवाली पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुखबिर की सूचना मिली कि देशी शराब की दुकान के पास नहर की पुलिया लश्करपुर रोड पर तीन व्यक्ति एक ट्रक क्रमांक जीजे 19 एक्स 6575 में बोरियों में गांजा रखे हुए खड़े हैं। सूचना के बाद ट्रक को तीनों आरोपी लश्करपुर की तरफ भागने लगे। घेराबंदी कर ट्रक को खड़ा करवाया गया। जिसमें से एक आरोपी ट्रक से कूदकर जीवाजीपुर की तरफ खेतों में भाग गया। वहीं दो आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम संतोष लालवानी उर्फ पप्पन सिंधी पुत्र कन्हैयालाल सिंधी निवासी बक्सरिया हाल वैष्णव देवी मंदिर के पास अहमदपुर चौराहा विदिशा और ट्रक चालक शिव प्रसाद राजपूत पुत्र शंभूनाथ ङ्क्षसह राजपूत उम्र 34 साल निवासी सूरत किम माधव रेसीडेंसी थाना कोसवा जिला सूरत गुजरात बताया। वहीं भागने वाले आरोपी महेन्द्र यादव उर्फ टिंगी पुत्र रामसिंह यादव निवासी पीतलमील कान्वेंट स्कूल के सामने विदिशा का बताया है। ट्रक में रखे बोरी की तलाशी करने पर बोरी में गांजा रखे पाया गया। जिसका वजन 200 किलो गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गांजा की कीमत 22 लाख 50 हजार रूपए और ट्रक की कीमत 10 लाख रूपए का जब्त किया गया है। आरोपियों से गांजे की खपत के बारे में पूछताछ की जा रही है।
गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में टीआई वीरेन्द्र झा, राजेश दोहरे, दिलीप ङ्क्षसह, विजय गुप्ता, कुलदीप सिंह चंदेल, कमल रघुवंशी, सुनील पुरी, जितेन्द्र यादव, धमेन्द्र शर्मा को एसपी ने नगद पुरस्कार की घोषणा की ैहै। बताया गया कि महेन्द्र ङ्क्षसह पुत्र रामङ्क्षसह यादव पर हत्या, अड़ीबाजी, मारपीट सहित अन्य अपराध दर्ज हैं जो अभी फरार है।