900 किलो महुआ लहान और 45 लीटर हाथ भट्टी शराब सहित तीन प्रकरण पंजीबद्ध


खबर नेशन / Khabar Nation
मंदसौर। जिला कलेक्ठर मनोज पुष्प के निर्देश अनुसार जिला आबकारी अधिकारी सीपी सांवले के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा  के परिवहन संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है दिनांक 26/8/2020 को इसी तारतम्य में आबकारी दल द्वारा ग्राम लखमा खेड़ी  बनीखेड़ी  आंक्या  उमाहेड़ा मैं दबिश दी जाकर  900 किलो  महुआ लहान  45 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त की गई जिसमें कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए एवं  आरोपी  शिवलाल पिता सुलतीया बांछड़ा ग्राम लखमा खेड़ी पूजा पति निलेश बांछड़ा ग्राम बनीखेड़ी एवं मनोज पिता भगतराम उमाहेड़ा पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 कीधारा 34  तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया  उक्त कार्रवाई मैं श्री नरेंद्र डामर आबकारी उप निरीक्षक  तथा रणसिंह डामोर वीरेंद्र सिंह चौहान योगेंद्र बामनिया केशव  मेड़तवाल आबकारी आरक्षको का सक्रिय योगदान रहा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment