आरोपी ने शादी करने से किया इंकार:शादी का झांसा देकर किया तलाकशुदा महिला से रेप
अंकुश विश्वकर्मा खबर नेशन / Khabar Nation
हरदा/ खिरकिया । छीपाबड़ थाना क्षेत्र निवासी एक युवक तलाकशुदा 27 साल की महिला से शादी का झांसा देकर दाे साल से शारीरिक शाेषण करता रहा। पीड़िता ने शादी के लिए कहा ताे अाराेपी ने छोटी जाति का होने और लाेकलाज का हवाला देकर इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी मनीष अग्रवाल से की। इसके बाद छीपाबड़ पुलिस ने रेप, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बस स्टैंड खिरकिया निवासी गोलू उर्फ अंकित पिता ओम प्रकाश पटेल (गौर) उसका पीछा करता था। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पिछले 2 साल से वह शादी का झांसा दे रहा है। इस दौरान आरोपी पीड़िता को भोपाल, इंदौर सहित अन्य स्थानों पर भी ले गया। जहां उसने होटल में शारीरिक संबंध बनाए। अब अंकित पीड़िता से शादी करने से इनकार कर रहा है। छीपाबड़ पुलिस ने आरोपी अंकित गौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।