राजधानी भोपाल में डॉक्टर के होटल में दिनदहाड़े जेसीबी लगाकर कर दी तोड़फोड़

 
 
  मिसरोद इलाके की घटना 
खबर नेशन / Khabar Nation
 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में दिनदहाड़े लगभग 15-20 लोगों ने जेसीबी बुलडोजर लगाकर एक डॉक्टर के होटल में तोड़फोड़ कर दी । मामला जमीन पर कब्जे को लेकर बताया जा रहा है ।
कल दोपहर में लगभग 12:00 बजे के आसपास मिसरोद इलाके की होटल टीजीआई इंसिया के बैंक्वेट हॉल , फैब्रिक शेड और 15000 स्क्वायर फिट में बने गार्डन को तहस-नहस कर दिया गया। डॉ श्रीवास्तव ने मिसरोद थाने में सत्येंद्र भदौरिया, शोभित शर्मा ,प्रदीप, विपिन तोमर ,मतीन खान , जयदीप तोमर एवं अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है । रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि तोड़फोड़ करने वाले अपने जेसीबी एमपी 37 जिए 097 और mp04 डीवी 0469 मौके पर ही छोड़ कर भाग गए।  डॉक्टर का कहना है कि उनका उक्त जमीन को लेकर श्याम नाथ शर्मा एवं अश्विनी नाथ शर्मा से विवाद चल रहा है। डॉक्टर श्रीवास्तव ने लगभग एक करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन किया है मिसरोद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 294 323 427 452 506 147 और 148 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
 

दूसरा पक्ष 

इस समाचार के प्रसारित होने के बाद सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने दूरभाष पर बताया कि मैं घटना स्थल पर एक सामान्य दर्शक की हैसियत से मौजूद था। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि मेरे शर्मा परिवार से पारिवारिक संबंध हैं। उक्त घटना में शर्मा परिवार के शोभित नाथ शर्मा ने भी समान धाराओं में मारपीट, गाली गलौज और धमकाने का प्रकरण दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार शर्मा परिवार वहां पर बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए गया था। जहां विवाद की शुरुआत गौरव श्रीवास्तव ने की।
 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment