बाबा रामदेव ने इस्लाम मजहब और धर्म के खिलाफ दिया नफरत फैलाने वाला बयान

खबर नेशन / Khabar Nation  
मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने आज भोपाल में दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
बाबा रामदेव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग : शेख अलीम
भोपाल/इन्दौर:
शेख अलीम, एडव्होकेट प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग ने बताया कि, आज भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने महामहिम राजपाल महोदय को माननीय राष्ट्रपति के नाम बाबा रामदेव के विरोध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में एडव्होकेट वसीम कुरैशी, एडव्होकेट आरिफ खान, अब्दुल राशिद खान, राजेश सिल्वराज, वकील खान, मकबूल दयावान, फरीद खान, मोहम्मद इदरीश खान, नसीम खान, मुस्तफा खान, अशरफ खान, पत्रकार जमशेद आलम, मोहसिन खान, ओवैस खान, मोनिस खान, वकील खान उपस्थित थे।
शेख अलीम ने बताया कि बाबा रामदेव ने इस्लाम मजहब और ईसाई धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने वाला बयान दिया हैं। जिसमें वह इस्लाम धर्म में आतंकवाद बनाए जाने हिंदू बहन बेटियों को अगवा करने जैसे आरोप मुसलमानों पर लगा रहे हैं, साथ ही ईसाई धर्म के धार्मिक स्थल चर्च में इस तरह के पाप करने वाले अपराधी ही जाते हैं और मोमबत्ती लगाकर अपने किए हुए अपराधों की माफी मांगते हैं, जिससे गुनाह माफ हो जाते है। इस तरह के विवादित बयान देकर ईसाई धर्म को भी अपमानित करने का कृत्य करते हैं। बाबा रामदेव के इस तरह के बयान देश के दो समूहों के खिलाफ घृणा फैलाकर देश में एकता और अखंडता के बीच जहर घोलने और नफरत फैलाने वाला एक गैर जमानती अपराध है। बाबा रामदेव के इस बयान से करोड़ों मुसलमानों और ईसाइयों की धार्मिक भावना को गहरी ठेस पहुंची है।
शेख अलीम ने कहा कि, ऐसी नफरते फेलाने का नतीजा ही है कि, अल्पसख्ंयक वर्ग देश में न कमा पा रहा है ना अपने परिवार का पालन पौषण कर पा रहा है। शौक्षणिक संस्थान में नौकरी कर रहे एक वर्ग विशेष (मुस्लिम समुदाय) के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के विरूद्ध छात्रों का इस्तेमाल कर झूठे अरोपों के अधार पर विपरीत माहौल बनाकर इस्तीफा देने हेतु दबाव बनाया जा रहा है और झूठी कार्यवाही की जा रही है। जिस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा भी निष्पक्ष जांच न कर असत्य प्रकरण पंजीबद्ध कर झूठी कार्यवाही की जा रही है जो पूर्ण रूप से अवैधानिक एवं कानून के विरूद्ध होकर, भारतीय संविधान में दिये मौलिक अधिकारो के विरूद्ध है।
शेख अलीम ने बताया कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राज्यपाल महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देकर मांग की है कि मुस्लिम समुदाय और ईसाई धर्म की आस्था का सम्मान करते हुए देश में आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए बाबा रामदेव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि, धर्म पर गलत बयानबाजी करने वालों पर अंकुश लग सके।


लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment