शिवराज के चहेते रिटायर्ड अफसर को बचाने बदल दिए लोकायुक्त के दो जांच अधिकारी
पुलिस मुख्यालय भेजा संसदीय कार्यकाल से हैं खास
अमित दुबे/ खबर नेशन/Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चहेते अफसर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रहे दो जांच अधिकारियों को लोकायुक्त से हटा दिया गया। गौरतलब है कि हाल ही में जब लोकायुक्त ने प्रदेश के रसूखदार अधिकारियों के खिलाफ अपनी निगाहें तिरछी की तो सरकार ने लोकायुक्त डी जी कैलाश मकवाना को हटा दिया था।
कल लोकायुक्त के दो डी एस पी योगेश कुरचानिया और सलिल शर्मा की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि योगेश कुरचानिया को सात आठ माह पूर्व ही लोकायुक्त में पदस्थ किया गया था। उक्त दोनों अधिकारियों के पास हाल ही में सीहोर जिले से सेवानिवृत्त हुए एस डी ओ पी चंद्रमणि द्विवेदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच थी। एक मामला गिफ्ट में करोड़ों की जमीन लेने का है और दूसरा मनी लांड्रिंग आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का।
उल्लेखनीय है कि द्विवेदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनके संसदीय कार्यकाल से जुड़े हुए हैं। शिवराज के मुख्यमंत्री बनने के बाद द्विवेदी को दो बार परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना दी गई। हाल ही में द्विवेदी सीहोर जिले में पदस्थ थे। द्विवेदी के दामाद भी सीहोर जिले में बिलकिसगंज में बतौर थाना प्रभारी पदस्थ हैं।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999