अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध मंदसौर पुलिस की कार्यवाही
पुलिस के अलग-अलग थानों की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही में कुल 150 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की षराब को मौके से जप्त करने में सफलता मिली है।
अलग-अलग कार्यवाही में 03 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई एवं मौके पर शराब बनाने के उपकरण समेत 1900 लीटर लहान का भी नश्टीकरण किया गया।
नरेन्द्र गेहलोत खबर नेशन Khabar Nation
मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देषानुसार अवैध शराब बनाने वाले, विक्रय एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों तथा बगैर लायसेंस स्प्रिट विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कठोरतम कार्यवाही करने निर्देष दिये गये है। उक्त निर्देषो के पालन में जिला मंदसौर में भी सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन में एवं डाॅ अमित वर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ के मार्गदर्शन में जिले में भी अवैध शराब के विरूद्व मंदसौर पुलिस के अभियान के अंतर्गत अवैध शराब बनाने वाले, विक्रय एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों तथा बगैर लायसेंस स्प्रिट विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व मंदसौर पुलिस की कार्यवाही में आज दिनांक 18.10.2020 को जिला मंदसौर के अलग-अलग पुलिस थानों में अवैध शराब विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही की जाकर 03 आरोपियों से कुल 150 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब मौके से जप्त कर मौके पर शराब बनाने के उपकरण एवं 1900 लीटर लहान का नश्टीकरण भी किया गया।
ऽ थाना अफजलपुर की कार्यवाही में दिनांक 18.10.2020 को निरीक्षक ओ.पी.तंतवार ने मय फोर्स अवैध शराब की धरपड हेतु दबीश देते ग्राम बाखाखेडी के बांछडा डेरे के अवन्तीबाई पिता माँगीलाल बाछडा के मकान के पीछे वाली मकान की दीवार के पीछे आड मे छिप कर बैठा था जिसके पास पाँच प्लास्टिक के डिब्बे थे जिससे नाम पता पुछते अपना नाम अनीस पिता शकुर खाँ शेख उम्र 65 साल निवासी कलाल गली नि. सीतामऊ थाना सीतामऊ का रहने वाला बताया, अनिस खाँ के पास लिए पाँच प्लास्टीक के डिब्बे को चेक करते कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब कीमती 6000 रुपए होना पाई गई, आरोपी शकुर खां शेख के विरूद्ध थाना अफजलपुर पर अपराध क्रमांकः- 297/2020, धाराः-34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
ऽ इसी प्रकार निरीक्षक कमलेश सिंगार के व्दारा मुखबीर सूचना पर कार्रवाई करते ग्राम चंदवासा में आरोपी प्रकाश पिता नाथुलाल बावरी उम्र 55 साल निवासी चंदवासा के व्दारा अपने खेत पर कई प्लास्टिक के ड्रमांे मे महुआ लहान तथा शराब बनाने के उपकरण दो स्टील के बड़े घडे व दो स्टील के छोटे घडे जिसमे शराब निकालने व बनाने के उपकरण लगा रखे है व दो प्लास्टिक की कैनो जिनमे करीब 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब बनी भरी हुई थी, जप्त की जाकर आरोपी प्रकाश बावरी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के व्दारा बड़े स्तर पर खेत पर अवैध शराब बनाई जा रही थी। आरोपी प्रकाश को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 215/2020 धाराः- 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी से पूछताछ जारी है।
ऽ एक अन्य कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश जेजुलकर,थाना प्रभारी नाहरगढ के नेतृत्व में आम दिनांक 18.10.2020 को अवैध शराब तस्करों के खिलाफ गांव पाडलिया मारू में ताबड़तोड दबीश दी। इस दौरान टीम ने शराब बनाने की भट्टियों व उपकरण के अलावा कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान करीब 1300 लीटर लहान सहित 30 लीटर शराब बरामद करते हुए लहान को टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया। दबीष के दौरान टीम को अवैध शराब बनाने उपकरण मिले। पुलिस ने मौके पर से आरोपी विनोद पिता शांतिलाल बांछड़ा उम्र 28 साल निवासी पाडलिया मारू को मोके से गिरफ्तार किया।
ऽ इसी प्रकार थाना गरोठ द्वारा दबीष देकर करीबन 600 लीटर महुआ लहान को मौके पर नश्ट किया गया। मंदसौर पुलिस की प्रभावी ताबडतोड कार्यवाही आगे भी सख्ती से लगातार जारी रहेगी। शराब तस्करों के विरूद्ध मंदसौर पुलिस के द्वारा आगे भी सख्ती से निपटा जायेगा।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नामः-
अनीस पिता शकुर खाँ शेख उम्र 65 साल निवासी कलाल गली नि. सीतामऊ थाना सीतामऊ
प्रकाश पिता नाथुलाल बावरी उम्र 55 साल निवासी चंदवासा
विनोद पिता शांतिलाल बांछड़ा उम्र 28 साल निवासी पाडलिया मारू
पुलिस टीम:-
थाना अफजलपुर के निरीक्षक ओ0पी0 तंतवार थाना प्रभारी अफजलपुर, उनि हरेन्द्रसिह सेंगर, उनि नागजी पारगी, उनि रितेश डामोर, सउनि नाहरसिह सिसोदिया, प्र.आर. 584 जामसिह तोमर, आर. 127 यादवेन्द्रसिह, आर. 694 विकाश, आर. 319 किर्ती जाट, आर. 675 वाहिद खान, आर. 818 जितेन्द्र कटारिया, आर. 267 अजहर मेव का सराहनीय योगदान रहा है।थाना नाहरगढ के निरी. गिरीश जैजुलकर, थाना प्रभारी नाहरगढ, एसआई सुरेंद्र सिंह सिसोदिया,एसआई विकास गहलोत, एएसआई भीम सिंह एएसआई विजय सिंह चैहान, सहित विभाग पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
मल्हारगढ के निरीक्षक कमलेश सिंगार, उनि नितीन कुमावत, उनि पुर्णिमा सिंह, सउनि के एल प्रजापत, प्र.आर.लालुराम, आर अंकित जाट, आर आलोक गुर्जर, म.आर विद्या का सराहनीय योगदान रहा।