राजस्थान राॅयल्स वर्सेज राॅयल चैलेंजर बैंगलुरू टीम पर सट्टा खाते गिरफ्तार

 

 आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले 02 आरोपियों को किया थाना वायडी नगर की पुलिस टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार

नरेन्द्र गेहलोत/ खबर नेशन/Khabar Nation

 

आरोपियों के कब्जे से 57,000 रू नगद एवं 07 मोबाईल व 18 डायरी व 02 रजिस्टर में कुल 10 लाख का हिसाब किताब पुलिस ने किया बरामद।

 

रिक्की चौधरी के मकान दाऊदखेडी में चल रहा था आईपीएल का सट्टा ।आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाईल फोन, 57,000 रूपये नगद, व 10लाख का हिसाब-किताब के साथ दो रजिस्टर, 18 डायरी  पुलिस ने मौके से किये जप्त।

आईपीएल मैच के सटोरियों पर मंदसौर पुलिस की सख्ती से कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

मंदसौर।आईपीएल जहां एक ओर लोगों के मनोरंजन का साधन है, वही दूसरी ओर कुछ मौकापरस्त आपराधिक तत्वांे के लिये आईपीएल जुआ-सट्टा जैसे अपराध घटित करने एवं युवाओं को भटकाकर सट्टे जैसे गंभीर अपराध में लाकर उन्हे रूपये पैसे की चमक दिखाकर कर्जे मे डूबोने का काम भी कर रहे है। जिससे युवा वर्ग कर्जे के डर  ऐसे अपराधों के विरूद्ध  सिद्धार्थ चौधरी,पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा जिले में आईपीएल के सटोरियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देषित किया है। उक्त निर्देषों के पालन में जिले के थाना वायडी नगर की पुलिस टीम के द्वारा आईपीएल के सट्टेबाजों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुये 02 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा आईपीएल सट्टेबाजो के विरूद्व कठोर कार्यवाही के लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते एवं डाॅ अमित वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं सौरभ कुमार, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्षन तथा  जितेन्द्र पाठक, निरीक्षक, थाना प्रभारी वायडी नगर के कुषल नेतृत्व में थाना वायडी नगर क्षेत्रांन्तर्गत मुखबीर सूचना मिलने पर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 17.10.2020 को दाउदखेडी स्थित रिक्की चौधरी के मकान पर दबिष देकर वहाॅ से 02 आरोपियों को राजस्थान राॅयल्स वर्सेज राॅयल चैलेंजर बैंगलुरू के आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए मौेके से रंगे हाथ गिरफ्तार करने में थाना वायडीनगर की पुलिस टीम को सफलता मिली है । घटनास्थल पर आरोपियों के कब्जे से 57,000 रू नगद एवं 07 मोबाईल व 18 डायरी व 02 रजिस्टर में कुल 10 लाख का हिसाब किताब होना पाया गया । जिसे पुलिस के द्वारा जप्त किया गया एवं मौके पर समस्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों के विरूद्व थाना वाय डी नगर पर अप. क्रं.  449 /20 धारा 4क, ध्रुत विधान एवं 109 भादवि के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया । आरोपी से और भी सघन पूछताछ की जाकर अन्य आरोपियों के संबंध में अन्य पूछताछ की जा रही है । 

 

गिरफ्तारशुदा आरोपी का नामः- 

1. मोहसिन अहमद पिता मोहम्मद इस्माईल नियारगर उम्र 38 वर्श नि. छीपा बाखल खानपुरा मंदसौर हा.मु. क्वालीटी आटो पाटर्स का मकान नाहर सैय्यद मेन रोड मंदसौर 

2. मोहसिन अहमद पिता इस्माईल अहमद उम्र 33 वर्श नि. ग्राम दाउदखेडी में रिक्की चौधरी उर्फ रिजवान चौधरी का मकान 

 

जप्तशुदा मश्रुकाः- 

ओप्पो और सेमसंग एंडराईड मोबाइल फोन एवं 48,000 रू नगद, 

चार लावा मोबाइल फोन, एक सेमसंग मोबाइल फोन एडराईड , दो केल्क्युलेटर, 9000 रू नगद 18 डायरी , दो रजिस्टर  सहित कुल 10 लाख रू का हिसाब किताब एवं कुल 57,000 रू नगद 

पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी वायडी नगर, सउनि संजय प्रतापसिंह, प्रआर 160 राजेन्द्रसिंह,  आर. 459 चन्द्रप्रकाश,  आर. 630 गिरीश, 116 रमीज राजा, आर 67 उमंग  शर्मा, आर 488 राकेश गेहलोद, सायबर सेल आर. 639 आषीश बैरागी का सराहनीय योगदान रहा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment