कंटेनर की टक्कर में इनोवा कार चकनाचूर
हादसे में युवक की मौत
हरीश दुबे खबर नेशन Khabar Nation
जबलपुर। स्टेट हाइवे पाटन के आगे 27 मील पर घटित भीषण सडक हादसे में संगम कालोनी निवासी संजय कैटरर्स के पुत्र तन्मय जैन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोहित नायडू व अदिति वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार जबलपुर संगम कालोनी
निवासी तन्मय जैन, मोहित वर्मा और अदिति वर्मा मंगलवार को इनोवा गाड़ी से तैंदूखेड़ा किसी काम से गये थे। काम पूरा होने के बाद तीनों इनोवा गाड़ी क्रमांक एमपी 20 सीडी 9007
से जब्लपुर लौट रहे थे। तीनो अभी पाटन के समीप स्थित 27 मील तक ही पहुंचे थे कि सामने से एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से उनका वाहन सड़क से उछलकर किनारे जा गिरा। सड़क किनारे गिरकर वाहन चकनाचूर हो गया।
संगम कालोनी निवासी तन्मय जैन ड्राइव कर रहा था ।जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।तन्यम जैन संजय कैटर्स परिवार का सदस्य है। इस दुघर्टना में वाहन में सवार कचनार सिटी निवासी अदिति वर्मा बाल-बाल बच गई। जबकि चेरीताल निवासी
मोहित नायडू घायल हो गया। इनोवा को टक्कर मारने के बाद कंटेनर चालक भाग गया। घटना स्थल पर जमा भीड़ ने डायल 100 व 108 एंबुलैंस की मदद से घायल को तेंदूखेड़ा अस्पताल में भरती करवाया। टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से
कंटेनर की तलाश की जा रही है।