देवास : उफनते नाले में कार बही

 

दो लोगो सहित कार की तलाश में जुट्टी रेस्क्यू टीम
खबर नेशन/Khabar Nation
 


लगातार भारी बारिश के चलते आसपास के नदी नालों में भारी बहाव चल रहा है | जिसके चलते देवास से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम चंदाना के नाले में एक रिट्ज कार बह गई | जिसमें 2 लोग सवार थे | जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला है | जानकारी के मुताबिक योगेश पटेल उम्र 30 वर्ष, ओमप्रकाश कुमावत उम्र 40 वर्ष निवासी रिगनोडिया इंदौर दोनों कार में सवार थे और दोनों ने नशा कर रखा था |प्रत्यक्षदर्शियों के मना करने के बाद भी उन्होंने तेज बहाव में गाड़ी डाल दी | बहाव तेज होने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और बहाव के साथ कार नाले में बह निकली | जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एवं तलाश की जा रही है | मौके पर तहसीलदार पुनम तोमर सीएसपी देवास सिविल लाइन थाना प्रभारी एवं पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा |

Share:


Related Articles


Leave a Comment