63 घंटे बाद मिला नदी में बहे युवक का शव
खबर नेशन / Khabar Nation हरदा से अंकुश विश्वकर्मा
टिमरनी विकासखंड के चारखेड़ा की नदी में बहे 28 वर्षीय युवक का शव 63 घंटे बाद घटना के तीसरे दिन मिला | युवक का शव पुलिस होमगार्ड कर रही थी | 3 दिन से तलाश घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे झाड़ियों में फंसा था युवक का शव |
उफनती हुई अजनाल नदी पार करने के चक्कर में बाइक सहित बहे चारखेड़ा के 28 वर्षीय युवक का शव आज लगभग 63 घंटे बाद पुलिस होमगार्ड के गोताखोरों ने बरामद कर लिया है | युवक का शव घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर नदी के मोड़ पर झाड़ियों में फसा था | नदी में काफी पानी होने के कारण गोताखोरों रेस्क्यू अभियान में सफल नहीं हो पा रहे थे| जिसके चलते कल रेस्क्यू अभियान रोक दिया |आज नदी में पानी उतरने के बाद सुबह से ही रिव्यू अभियान चलाया गया |टिमरनी विकासखंड के ग्राम चार खेड़ा में 3 दिन पहले नीमचा और वरकला के बीच उफनती सिमरन नदी की पुलिया पार करते समय नदी के तेज बहाव में 28 वर्षीय युवक अभिषेक पिता संतोष बांके बाइक सहित बह गया था |रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आज सुबह 8:00 बजे के लगभग टिमरनी पुलिस हरदा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर नदी के मोड में झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद किया गया | ज्ञात हो कि नदी में बाढ़ होने के चलते कल से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद था| नदी का जलस्तर कम होने पर आज सुबह रेस्क्यू आपरेशन सफल युवक का शव ढूंढने में पुलिस हुई सफल|