घर के सामने से बुलेट चोरी, पुलिस की उदासीनता आयी सामने
खबर नेशन / Khabar Nation
करेली नरसिहपुर: करेली थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर एक जैन परिवार की बुलेट चोरी हो गई आखिर पुलिस थाने में बैठकर करती क्या है नगर में चारो तरफ सट्टा खुलेआम चल रहे जब पुलिस को उन्हें पकड़ने में पसीना इसलिए आता है कि बहा से मोटी रकम हर हप्ते मिलती है लेकिन लगातार हो रही चोरी से आम जनता परेशान है बही पुलिस को नाममात्र चिंता नही यही कारण है कि अब तक हुई चोरियों को पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित हुई है बही जिले के पुलिस अधीक्षक करेली के थाना पर अपना आशीर्वाद जमाये हुए है जिस कारण पुलिस की हिम्मत बढ़ गई है|
यह है मामला
नगर के मुख्य बाजार से लगे लक्ष्मीनारायण वार्ड में स्वास्तिक वाली गली के एक आवास से बुलेट चोरी चली गई। थाना प्रभारी थाना करेली जिला नरसिंहपुर को रूपेश कुमार जैन सोनू लल्ला ने दी शिकायत में बताया कि मेरा वाहन राॅयल इनफील्ड क्लासिक बुलेट मोटर साइकिल एमपी 20 एनएफ9755 घर के सामने से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है उल्लेखित किया कि मैं आवेदक रूपेश कुमार जैन पिता राजकुमार जैन निवासी राम वार्ड करेली तहसील व थाना करेली जिला- नरसिंहपुर म०प्र० का निवासी हूँ यह कि मेरे पास राॅयल इनफील्ड क्लासिक बुलेट मोटर साइकिल एमपी 20 एनएफ9755 जो कि मेरे रिश्तेदार दीपांशू जैन पिता मुकेश जैन निवासी जबलपुर की थी जिसका उपयोग मैं कर रहा था कि घटना दिनांक 18-08-2022 की रात्रि में मेरे घर लक्ष्मीनारायण वार्ड स्थित घर के सामने लाॅक करके खड़ी थी जो कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बुलेट मोटर साइकिल चोरी कर ले गया है सुबह जब मैं अपनी बुलेट उठाने के लिये बाहर घर से निकला तो देखा कि घर के बाहर मेरी रखी बुलेट मोटर साइकिल नही मिली तलाश करने पर कोइ जानकारी नही मिल रही है। निवेदन है कि मेरी बुलेट मोटर साइकिल वाहन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिये जाने की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करें। शिकायत के आधार पर सीसीटीव्ही केमरों के फुटेज से चोरी का पता लगाया जा रहा है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999