करेली नगर में जुआडीयो की मौज

खबर नेशन / Khabar Nation

जुआ फड पर छापा,10 लोगो को पकड़ा,पुलिस ने वसूले एक लाख, जप्ती बता रहे पांच हजार

करेली नरसिहपुर: मध्यप्रदेश अजब है नरसिहपुर गजब है खबर नेशन लगातार जिले में चल रहे जुआ फड़ो की खबर प्रकाशित करता रहा है वही जिले के पुलिस अधीक्षक ने भी खबरों की सत्यता पर मुहर भी लगाई है । लेकिन करेली पुलिस के दागियों पर अब तक कोई कार्यवाही नही हो पाई जिस कारण आये दिन जुआ फड चलने की खबरें आती रहती है बही पुलिस अधीक्षक गार्डन में हुए जुआँ के मामले की जांच की बात कही है अब करेली पुलिस के हाथ पांव फूल रहे है 

यह है मामला

करेली में दो दिन पूर्व मंडी रोड पर बने शादी गार्डन में चल रहे जुआ फड की पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक जुआ फड को दो जगह का जुआ फड बताकर अलग-अलग दो मामलों में महज पांच हजार की जप्ती बताई है वही इस मामले में न तो गार्ड़न मालिक पर मामला दर्ज किया, वही जुआड़ीयो से दो लाख वसूले उनका भी पता नही जप्ती पांच हजार बताई जा रही है करेली पुलिस ने गार्डन के जुआ को मंडी रोड का जुआ बताया ये समझ से परे है 10 लोगो पर अलग-अलग मामलों में जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है 

जुआँ खिलाना है तो करेली थाना से मिल जाती है अनुमति

जिले में जगह-जगह जुआँ फड संचालित होते रहते है जिसकी पुलिस को कई बार सूचना नही मिल पाती लेकिन अमूमन पुलिस को मुखबिर से पता ही लग जाता है कि जुआँ कहाँ चल रहा है गोटेगांव में जुआड़ियों की भारी भीड़ अलग-अलग स्थानों पर लग रही है कई थाने से सेटिंग है तो कही नेताओ का आशीर्वाद लेकिन करेली थाना पूरे जिले में अलग है यहां सिर्फ सिपाही ही पूरा थाना चलाता है बस मोटी रकम दो क्या करना है वो करो यहां जुआड़ी खुश रहते है क्योंकि दस हजार रुपये दिन से जुआड़ी पुलिस को खरीद लेते है और खूब धमाचौकड़ी मचाते है ।

इनका कहना है 

गार्डन में जुआँ की जानकारी मिली है मामले की जांच होगी जो भी दोषी होगा कार्यवाही की जावेगी

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment