भाजपा नेताओं के संरक्षण में दबंगों द्वारा लगातार हो रहे हैं दलित वर्ग पर हमले: प्रवीण धौलपुरे
आठ दिन से लापता दीपक मालवीय की लाश पेड़ पर लटकी मिली,
दबंगों ने एसिड़ डालकर फांसी पर लटकाया, जमीन
को लेकर चल रहा था विवाद
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल, । देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के चौवराधीरा गांव थाना पीपलगांव क्षेत्रातंर्गत में जमीन विवाद को लेकर हाल ही में एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक दलित को दबंगों द्वारा उसके शरीर पर एसिड़ डालकर उसे फांसी पर लटका दिया गया। क्षेत्र के जंगल में मिली दलित की लाश करीब आठ दिन पुरानी बतायी जा रही है, वहीं दीपक मालवीय नामक मृतक व्यक्ति जो करीब आठ दिन से घर से लापता था, उसकी हत्या होने की आशंका गांव के लोगों द्वारा व्यक्त की जा रही है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में दलित वर्ग पर दबंगों द्वारा लगातार हमले किये जा रहे हैं, मप्र दलित अत्याचार में देश में नंबर वन पर है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का संरक्षण मिलने के कारण दबंगों द्वारा दलित वर्ग के लोगों पर आये दिन हमले किये जा रहे हैं, जिससे प्रदेश भर के दलित वर्ग के लोगों में भारी असंतोष का माहौल निर्मित होता जा रहा है।
देवास जिले के टोंकखुर्द मंे जिस मृतक दीपक मालवीय का जंगल में पेड़ पर शव लटका मिला, उसके शरीर पर दबंगों ने पहले एसिड़ डाला और फिर उसे पेड़ पर लटका दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना है। बताया जा रहा है कि मृतक का किसी अन्य लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिये जाने की शंका जाहिर की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र के दलित वर्ग में आक्रोश है। स्थानीय लोग न्याय की मांग करने कलेक्टर, एसी आफिस गये लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अखिल भारतीय बलाई महासभा मृतक के परिजनों के साथ मिलकर न्याय मांग रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस इस मामले को सोसाईड बताकर अपना पल्ला झाड़नें में लगी हुई है।
श्री धोलपुर ने कहा कि बीते माह सोनकच्छ के आगौद में एक दलित बारात पर दबंगांे द्वारा हमला किये जाने की घटना हो, वाल्मिकी समाज के युवकों पर दबंगों द्वारा चाकू से हमला कर गला काटने की घटना हो या खरगोन ज़िले के मंदिरों का मामला हो, सनावद थाने के तहत छापरा गांव स्थित मंदिर में दलितांे के प्रवेश को लेकर दो पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर पथराव किये जाने की घटना, जिसमें लगभग 19 लोग घायल हुये, चाहे छोटी कसरावद स्थित एक अन्य मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद की स्थिति हो। दबंगों द्वारा दलित वर्ग पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रहीं है और सरकार इस पर मौन है।
श्री धौलपुरे ने देवास जिले में हुई घटना में मृतक दीपक के परिजनों से चर्चा की, साथ ही पुलिस प्रशासन को उचित कार्यवाही कर न्याय दिलाने और मप्र सरकार से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999