सोनिया गांधी को विषकन्या बताने वाले विधायक को भाजपा तुरंत पार्टी से बर्खास्त करें: विभा पटेल
मोदी, शाह, नड्डा, शिवराज की चुप्पी आश्चर्यजनक
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी को विष कन्या कहने पर उनकी भर्त्सना की है। भाजपा विधायक यतनाल के बयान को शर्मनाक और आपत्तिजनक, अमर्यादित, असभ्य, असंसदीय बताया है।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि अब देश जानना चाहता है कि भाजपा विधायक यतनाल के इस बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की क्या राय है? श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भाजपा नेताओं में थोड़ी भी नैतिकता है तो इन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। यतनाल को तत्काल भाजपा से बर्खास्त करना चाहिए। यतनाल का बयान एक शहीद की पत्नी और नारी सम्मान का अपमान है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि गांधी परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास पहली बार नहीं हो रहा है। मप्र में शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार के मंत्री विजय शाह, नरोत्तम मिश्रा पूर्व में कई बार गांधी परिवार के संबंध में बयानबाजी कर चुके हैं लेकिन अब उनके मुंह से नारी सम्मान के हक में बोल भी नहीं फूट रहे हैं। ऐसे में लाड़ली बहनों का खुद को भाई बताने वाले शिवराज सिंह चौहान की चुप्पी आश्चर्यजनक है।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि श्रीमती सोनिया गांधी ने तो प्रधानमंत्री पद भी त्याग दिया था। जिन्होंने देश को शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, खाद्य पूर्ति का अधिकार, सूचना का अधिकार दीया हो। ऐसी महिला का तो हरेक व्यक्ति सम्मान करता है। मौजूदा स्थितियों में ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा नेताओं ने अपना मानसिक और राजनीतिक संतुलन खो दिया है। इस कारण घिनौनी बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा कर्नाटक चुनाव में अपनी हार को देखकर बौखलाई हुई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता इस बयान का जवाब 10 मई को देगी।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999