सफाई कामगारों के साथ अन्याय और शोषण कर रही है भाजपा सरकार: जयराज सिंह चौहान

मप्र कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सफाई
कामगारांे की जायज मांगों को लेकर किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

भोपाल,  जुलाई 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट जयराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं, सफाई कामगार और कांग्रेसजनों द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया।  
श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सफाई कामगारों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया अपना रही है। वर्षों से सफाई कामगारों के हितों का हनन किया जा रहा है। निचले तबके से आने वाला सफाई कामगार जो हमेशा समाज मंे व्याप्त कुरीतियांे से जूझता रहता है, उनके हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है।
श्री चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार की सफाई कामगार नितियों के विरोध में आज मुख्यमंत्री निवास को घेराव किया गया। प्रदर्शनकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय से  पैदल मार्च मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बल प्रयोग कर आगे नहीं जाने दिया।
श्री चौहान ने सफाई कामगारों के हित में अपनी 11 सूत्रीय मांगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष रखते हुये एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक, भोपाल ने लिया, जिसमें मप्र की समस्त नगर पालिका में नवीन सफाई कामगारों की भर्ती की जाये, ठेका प्रथा को समाप्त किया जाये, नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाये। नाले-सड़कों की अति गंदगी का कार्य करने के कारण बीमारे से ग्रसित होने पर उन्हें 5000 रू. जोखिम भत्ता दिया जाये। मेडिकल के आधार पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लागू की जाये। सफाई कार्य को टेक्निकल पद घोषित किया जाकर ग्रेड-पे निर्धारित किया जाये। सफाई कामगारों को पेंशन योजना लागू की जाये। सफाई कर्मियों की आउट सोर्स व्यवस्था पर प्रतिबंध लगाया जाये। सफाई कामगारों के लिए प्रधानमंत्री अवास योजना के अंतर्गत आरक्षण नगरीय निकाय द्वारा विकसित किये जाने वाले व्यवसाय कॉम्पलेक्स में युवा शिक्षित सफाई कामगार वर्ग के लोगों को दुकान और काम्पलेक्स में प्राथमिकता दी जाये। समस्त सफाई कामगार वर्ग को कुशल ग्रेड-पे के अंतर्गत रखते हुये दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लाभ दिया जाये आदि मांगे शामिल हैं।  
घेराव कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जे.पी. धनोपिया, दिनेश गुर्जर, स्वामी गौशरणानंद महाराज, देवकरण इंदौरा, गोपाल खरे, प्रेम चंदेले, जीतू बलुआ, अर्जुन बाली, किशोर मैना, अरविंद चौहान, अजय मोरठे, आशा खरे, भगवानिया पटेल, ओपी लोट सहित लगभग दो हजार सफाई कामगार एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment