आरटीई के तहत एडमीशन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
अर्पित उपाध्याय/ खबर नेशन/ Khabar Nation
विदिशा। कांगे्रस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि आरटीई के तहत एडमीशन की प्रक्रिया रूक गई है, उसे दोबारा चालू किया जाए।
एसडीएम कार्यालय में सौंपे ज्ञापन के जरिए अनुसूचित जाति विभाग के जिला और ब्लाक पदाधिकारियों ने मांग की है कि कई गरीब वर्ग के बच्चे जो आरटीई के तहत ही शिक्षा प्राप्त कर रहे थे, उनका इस साल एडमीशन नहीं हो पाया है। आरटीई के तहत नए एडमीशन रूके हुए हैं तो वहीं पुराने विद्यार्थियों का रिन्यूवल नहीं हो पाया है। बताया गया कि जिलेभर में लगभग साढ़े 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थी एडमीशन प्रक्रिया रूकने के कारण लाभ नहीं ले पा रहे। शासन को भेजे ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि एडमीशन की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि गरीब विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।