हमीदिया महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

कैरियर Feb 23, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

भोपाल: शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय भोपाल में अंग्रेजी विभाग द्वारा ’’एमपीएचईक्यूआईपी’’ के अन्तर्गत एक दिवसीय ’सप्रेषण कौशल’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भोपाल नर्मदापुरम संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यशाला मैं उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों के समक्ष अपने उद्बोधन में डॉ. मथुरा प्रसाद ने अंग्रेजी विषय के ज्ञान के महत्व का उल्लेख किया और कहा कि अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रोजगार प्राप्त करने व व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होता है। विषय विशेषज्ञ के रूप में शासकीय मोतीलाल महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शुभ्रा त्रिपाठी आरआईई में अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ. निधि तिवारी एवं क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान में अंग्रेजी की विभागध्यक्ष डॉ. संगीता कुमार को आमंत्रित किया गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा सभी छात्रों को रोचक एवं मनोरंजक तरीके से अपने उदबोधन में बांधकर रखा। अतिथियों का स्वागत अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अपराजिता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पलता चौकसे रही व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मथुरा प्रसाद द्वारा किया गया। आयोजन सचिव डॉ. पवन पंडित ने कार्यशाला के अंत में विभाग के सभी सदस्यों की ओर से आभार व्यक्त किया।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment