हर विद्यार्थी करें ये तीन काम-मंत्री श्री सारंग
विकास पर्व के दूसरे दिन स्कूल चले अभियान-2023 की शुरुआत
मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा की बिजली कॉलोनी में शासकीय माध्यमिक शाला के उन्नयन का किया भूमिपूजन
भोपाल, जुलाई 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को विकास पर्व के दूसरे दिन स्कूल चले अभियान-2023 के शुभारंभ अवसर पर नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 बिजली कॉलोनी में शासकीय माध्यमिक शाला के उन्नयन का भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने स्कूली विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है, आने वाली पीढ़ी में इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में सीएम राईज़ स्कूल योजना की शुरूआत की गई है। जिससे अब शासकीय स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सारंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
पिछली सरकार ने शिक्षकों का किया अपमान
मंत्री श्री सारंग ने उद्बोधन में कहा कि पिछली सरकार में शिक्षा का स्तर चिंताजनक था क्योंकि शिक्षकों का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में शिक्षकों के लिये शिक्षाकर्मी शब्द का उपयोग किया जाता था। साथ ही उनका वेतन भी बेहद कम था जिससे उनका जीवनयापन करना ही बेहद मुश्किल था। मंत्री श्री सारंग ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में शिक्षकों को उनका सम्मान मिला। वहीं अब उन्हें उचित वेतन भी दिया जा रहा है।
विद्यार्थियों को मिलेंगी यह सुविधाएं
मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 70 बिजली कॉलोनी स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में लगभग 50 लाख की लागत से पाथवे, फेसिंग, बाउड्री बाल, बास्केट बॉल कोर्ट सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों से संवाद के दौरान बताया कि नरेला विधानसभा के करोंद स्थित शासकीय सरदार पटेल स्कूल, शासकीय कन्या विद्यालय गोविंदपुरा एवं हबीबिया स्कूल को सीएम राइज स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मंत्री श्री सारंग ने बिजली कॉलोनी की रहवासियों की मांग पर संपूर्ण कॉलोनी की शेष बची सड़कों के निर्माण कार्य की भी घोषणा की।
हर विद्यार्थी करें ये तीन काम
मंत्री श्री सारंग ने स्कूली बच्चों से संवाद के दौरान विद्यार्थियों को तीन काम करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुबह उठते से सबसे पहले अपने घर के मंदिर में भगवान का नमन करना चाहिये।इसके बाद अपने माता-पिता के चरणस्पर्श कर घर से निकलना चाहिये। वहीं स्कूल पहुंचते ही अपने शिक्षक को नमन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि यह तीन काम विद्यार्थी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।जिससे वे शिक्षित होने के साथ ही संस्कारवान भी बनेंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999