माफियाओं से मुक्त कराई जमीन पर बहनों को मिलेगा भूखंड

शिवराज सरकार में बहनें बनीं आत्मनिर्भरः विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की बहनों को कई तरह की सौगातें देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लाड़ली बहनों को एक नहीं, बल्कि कई प्रकार की बड़ी सौगातें दी हैं। जिसके तहत बेटियों को पुलिस में अब 30 की जगह 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके लिए मैं उन बहनों को बधाई देता हूं जो पुलिस सेवा में जाना चाहती हैं। सरकार के अन्य बड़े पदों पर भी नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। साथ ही गरीब बहनों का अब 100 रूपए ही बिल आएगा और अवैध बिलों पर वसूली नहीं की जाएगी। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसके लिए मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी बहनें कॉलेज में पहुंच गई हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐतिहासिक काम भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया था। लाड़ली बहना योजना लाकर मुख्यमंत्री ने बहनों का मान बढ़ाया है। आज मुख्यमंत्री ने फिर बहनों के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक संवेदनशील सरकार महिला सशक्तिकरण के साथ समाज के सशक्तिकरण में लगातार काम कर रही है। अब बेटियों को पुलिस भर्ती में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत बेटियों की भर्ती होगी। लाड़ली लक्ष्मी बेटियां अब जो पढ़ाई करना चाहती हैं, उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खातों में 1 हजार रूपए प्रतिमाह उनके खाते में जाते थे, वो राशि अब बढ़ा दी गई है। अब इन बहनों को आजीविका मिशन के अंतर्गत जोड़ा जाएगा, उन्हें अब लोन भी मिलेगा जिससे वह स्वयं का काम शुरू कर सकें। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया था उस दिशा में सरकार ने भागीरथी प्रयास किए हैं।

माफियाओं से मुक्त कराई जमीन पर बहनों को मिलेगा भूखंड

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गांव में बहनों के रहने के लिए भूखंड देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारी सरकार माफियाओं से मुक्त कराई जमीन पर बहनों को भूखंड उपलब्ध कराएगी। बढ़े हुए बिजली के बिलों में अवैध वसूली नहीं होगी। अब हर गरीब बहन का बिल आगामी महीने से 100 रूपए का होगा। मुख्यमंत्री ने आज एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खाते में 250 रूपये अतिरिक्त रक्षाबंधन के पर्व पर भेजें हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने की 10 तारीख से महिलाओं को अब 1250 रूपए मिलेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगे चलकर इस राशि को 1250 से 3000 कर देंगे, जिस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment