झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया पितृप ुरूष का स्मरण

पार्टी नेताओं ने पितृपुरूष ठाकरे जी की जयंती पर किया श्रद्धासुमन अर्पित

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पितृपुरूष श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती जन्माष्टमी पर्व पर गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री श्री जीपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्री ठाकरे जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रघुनंदन शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, महापौर श्रीमती मालती राय सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया पितृप ुरूष का स्मरण

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी के मार्गदर्शन में पार्टी के पितृपुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर एकांत पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।                                            
इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री निखिलेश मिश्रा, जिला सह संयोजक दक्षिण पश्चिम विधानसभा प्रभारी श्री महेंद्र दवे, श्री हरीश शर्मा, श्री कैलाश गुप्ता, श्री राकेश मालवीय, श्री विनोद प्रजापति, श्रीमती आरती नरवरे, श्रीमती दीपशिखा त्रिवेदी, श्री राजेश हिरवे, श्री प्रेम मालवीय, श्री अखिलेश मुहावरे, श्री दिवाकर मिश्रा, श्री प्रेम सागर चौहान, श्री संतोष मालवीय सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment