ऋषिकेश में देश विदेश की योगिनी होंगी सम्मानित....

खबर नेशन / Khabar Nation  

एडुजीलाइफ (एजुकेशन फार गर्ल लाइफ) संस्था परमार्थ निकेतन ऋषिकेश और परीधि आर्ट गैलरी के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय योगिनी अवार्ड सम्मेलन 11-12 फरवरी को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में करने जा रही है। यह योगिनी अवार्ड का दूसरा वर्ष है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग का प्रसार-प्रचार और इस क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रही मातृशक्ति को उन्नत और उच्च सहयोग एवं संबल प्रदान करना है। देश में शिक्षा क्षेत्र के बाद सबसे अधिक महिलाएं योग के क्षेत्र में कार्य कर रही है। पर बहुतायत यह देखने में आता है कि उन्हें इस सेवा के प्रति प्रेरित और सम्मान नहीं दिया जाता। जबकि उनका योगदान समाज को निस्वार्थ भाव से ज्यादा है।भारत में 

C 20 की प्रक्रिया के तहत नियोजित विभिन्न  क्षेत्रों को सहयोग करते हुए एडुजीलाइफ भारत के स्वर्णिम अमृत काल के लिए वचनबद्ध है। प्रत्येक राष्ट्र की प्रगति आधी आबादी की संपन्नता और प्रसन्नता पर निर्भर करती है। योग के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ना केवल भारत बल्कि विश्व में भी अधिक है। इस योग की ऊर्जा को एडुजीलाइफ योगिनी अवार्ड और सम्मेलन के माध्यम से एकत्र करने का प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष दिसंबर 11 को तीन मूर्ति भवन दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में 22 राज्यों की प्रभावशाली योगिनी सम्मिलित हुई थी इस वर्ष इसमें 7 राष्ट्रों की योगिनी भी सम्मिलित हो रही है। योगिनी अवार्ड में पांच प्रमुख केटेगरी है। 1. लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड। 2. रीसर्च के लिए गार्गी अवार्ड, 3.साधना के लिए शिवानी योगिनी अवार्ड, 4.संस्था गत कार्य के लिए पतंजलि अवार्ड, 5 योग के प्रचार के लिए मैत्रेई अवार्ड। एक विशेष पुरस्कार शबरी अवार्ड। इस वर्ष भी 60 योगिनी बहनों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, साध्वी भगवती सरस्वती जी, श्रीमती रेखा आर्य, महिला बाल विकास मंत्री, सांसद प्रताप सारंगी जी, फिल्म अभिनेता शिव आर्यन, श्रीमती रेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय, दिनेश चंद्र शास्त्री जी, कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार, महामंडलेश्वर नरसिंह दास जी, पूज्य शंकराचार्य जी,  पूर्व कुलपति प्रो कुसुम राय, पूर्व कुलपति प्रयाग दत्त जुयाल सहित कई गणमान्य जन लोग शामिल होंगे। इसमें शामिल होने वाली योगिनी बहनों में से अतंरराष्ट्रीय योगिनी न्यूजीलैंड, फ्रांस, ब्रिटेन, थाइलैंड, केलिफोर्निया, इथुयाना, इंडोनेशिया, बाली और भारत से शामिल होने वाली अंडमान निकोबार द्वीप से लेकर जम्मू और गुजरात से लेकर मणिपुर तक की योगिनी सम्मान प्राप्त करेंगी।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment