राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने पद्मश्री भूरी बाई और उद्योगपति विजय अग्रवाल से की भेंट

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने संपर्क से समर्थन अभियान के अंतर्गत पद्मश्री भूरी बाई और उद्योगपति विजय अग्रवाल से की भेंट
केन्द्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर की चर्चा

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी का विशेष संपर्क अभियान जारी है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने भोपाल प्रवास के दौरान संपर्क से समर्थन अभियान के अंतर्गत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलाकार श्रीमती भूरी बाई और उद्योगपति श्री विजय अग्रवाल से भेंट की और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलाकार श्रीमती भूरी बाई और उद्योगपति श्री विजय अग्रवाल के निवास पहुंचे। श्री नड्डा ने पदमश्री श्रीमती भूरीबाई एवं श्री विजय अग्रवाल का शॉल ओढाकर और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंनें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्रित साहित्य भेंटकर श्रीमती भूरीबाई एवं श्री विजय अग्रवाल से सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की। पद्मश्री भूरीबाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को उनके द्वारा तैयार की गयी कलाकृतियां भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के साथ प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment