खबर नेशन का बड़ा असर: 4 दिन में जामनिया कला स्कूल की जलभराव समस्या का समाधान, प्रशासन ने शुरू किया सुधार कार्य

खंडवा। खंडवा जिले के जामनिया कला स्कूल में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद खबर नेशन की मुहिम का बड़ा असर देखने को मिला है। चार दिन पहले प्रसारित खबर के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और स्कूल परिसर से पानी निकासी की व्यवस्था कर दी। अब विद्यालय का परिसर जलभराव से मुक्त हो गया है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

प्रशासन ने तुरंत शुरू किया कार्रवाई

लगातार हो रही बारिश के कारण जामनिया कला स्कूल का पूरा परिसर पानी से भर गया था। हालात ऐसे थे कि स्कूल किसी तालाब जैसा नजर आ रहा था। विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खबर नेशन ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल पानी निकासी का काम शुरू कराया गया।

समाजसेवी पिंटू शुक्ला के प्रयास भी आए काम

स्कूल परिसर से जलभराव हटाने में समाजसेवी पिंटू शुक्ला ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लगातार प्रशासन से संपर्क बनाए रखा और समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए। प्रशासन और स्थानीय सहयोग से अब स्कूल परिसर सामान्य स्थिति में लौट आया है।

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जताई थी नाराजगी

मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने भी स्कूल परिसर का निरीक्षण किया था। जलभराव की स्थिति देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देशों और प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्कूल परिसर से पानी निकाल दिया गया।

विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल में मिलेगी शिक्षा

जलभराव की समस्या दूर होने के बाद अब विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के स्कूल पहुंच सकेंगे। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है।

जनहित के मुद्दों को उठाता रहेगा खबर नेशन

खबर नेशन लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। जामनिया कला स्कूल की जलभराव समस्या का समाधान भी इसी मुहिम का परिणाम है। आगे भी खबर नेशन जनता की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ प्रशासन तक पहुंचाता रहेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment