टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय अंदाज, लाड़ली बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज टीकमगढ़ प्रवास आत्मीयता और स्नेह से भरा रहा। तखा ग्राम में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस दौरान बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और स्नेह व विश्वास का रिश्ता मजबूत किया।
आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और पोषण आहार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
नन्हे बच्चों से की बातचीत, गुलाब का फूल किया भेंट
मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र में मौजूद नन्हे बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को गुलाब का फूल भेंट किया और उन्हें पोषण आहार खिलाकर दुलार किया। मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति यह स्नेहिल अंदाज मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ प्रवास के दौरान जनसंवाद और बच्चों के साथ उनकी आत्मीयता की तस्वीरें भी सामने आईं।