कटनी सीएसपी निलंबित होंगे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

भोपाल। कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को संबंधित कटनी सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का सख्त रुख

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। सरकार ने साफ संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही या पद के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।<br><br>मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के…</p>&mdash; Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) <a href="https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/2090700882514186369?ref_src=twsrc%5Etfw">August 21, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Share:

Next

 कटनी सीएसपी निलंबित होंगे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश


Related Articles


Leave a Comment