पुलिस कस्टडी में मौत

खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर जिले के मानपुर थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी निलम्बित
आयोग ने आईजी इंदौर, कलेक्टर इंदौर और एसडीएम महू से तीन सप्ताह में मांगा जवाब


इंदौर जिले की महू तहसील के मानपुर में डकैती की योजना बनाने वाले मामले में फरार चल रहे एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। परिजनों के हंगामे और रोष को देखते हुये एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों सहित थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया। मृतक के परिजनों ने परिजन को नौकरी तथा एक करोड़ रूपये का मुआवजा देने की मांग की है। वहीं अब मामले की न्यायिक जांच भी होगी।
इस गंभीर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के मााननीय अध्यक्ष न्यायामूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने आईजी इंदौर, कलेक्टर इंदौर एवं एसडीएम महू से तीन सप्ताह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है। आयोग अध्यक्ष ने इन अधिकारियों से यह भी कहा है कि प्रतिवेदन के साथ सभी दस्तावेजात (पीएम रिपोर्ट सहित) भी भेजें। साथ ही मानपुर थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखे जायें एवं एक वीडियो भी अपने प्रतिवेदन के साथ ही भेजें।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन

9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment