युवक की संदिग्ध मौत, देवास पुलिस पर आरोप-थाने में बुरी तरह से पीटा
खबर नेशन / Khabar Nation
आईजी उज्जैन तीन सप्ताह में दें जवाब
फेरी लगाकर मसाला बेचने वाले इंदौर जिले के सुखलिया निवासी मुकेश खयाड़ की पुलिस ने की बेरहम पिटाई से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक अपने साढ़ू के साथ व्यापार के लिये देवास गया था, लेकिन औद्यौगिक थाना, देवास के जवानों ने दोनों को नकली मसाला बेचने के आरोप में पकड़ लिया और 15 से 30 हजार रूपये मांगे। पैसे नहीं दिये, तो दोनों को रातभर बुरी तरह पीटा। अगली सुबह युवक की हालत बिगड़ी, तो परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल लाये, तो यहां युवक ने दम तोड़ दिया। उधर, थाना टीआई ने कहा है कि पुलिस पर मारपीट और वसूली के झूठे व गलत आरोप लगा रहे हैं। इस गंभीर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन पुलिस रेंज से तीन सप्ताह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999