मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा तीन वित्त वर्षों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री श्री चौहान को आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री जैन ने सौंपे वार्षिक प्रतिवेदन
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विगत् तीन वित्त वर्षाें के वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये। मप्र मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री सचिवालय, वल्लभ भवन में माननीय मुख्यमंत्री श्री चौहान से सौजन्य भेंट के दौरान विता वर्ष 2019-20, वित्त वर्ष 2020-21 एवं वित्त वर्ष 2021-22 के प्रतिवेदन सौंपे। इस अवसर पर मप्र मानव अधिकार आयोग के सचिव शोभित जैन भी मौजूद थे। भेंट के दौरान आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री जैन ने पुष्पगुच्छ भेंटकर माननीय मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999