भारी बरसात में इंदौर बेहाल

 

जिला प्रशासन रेस्क्यू टीम सहित मैदान में

तोड़ा में बस्ती पानी से भरी

खबर नेशन / Khabar Nation

पिछले बीस घंटे से इंदौर में हो रही मूसलाधार बरसात से इंदौर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया । निचली बस्तियों में पानी भरने के बाद जिला प्रशासन रेस्क्यू टीम सहित मैदान में उतर आया है ।
सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में नार्थ तोड़ा इलाके की निचली बस्तियों में घरों तक पानी घुस गया । जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार एक मकान की पहली मंजिल में पानी भर जाने से पिता पुत्र को छत पर शरण लेना पड़ी ।
सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी अंशुल खरे ने बताया कि अलसुबह सूचना मिलने पर तत्परता के साथ मांगीलाल परमार और उसके पुत्र को रेस्क्यू टीम ने मदद पहुंचाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है । 
मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन और भारी बरसात होने की संभावना है । जिसको लेकर प्रशासन को मुस्तैदी के साथ काम करने की आवश्यकता है ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment