भाकपा(माले) रेड स्टार के राज्य सचिव विजय कुमार को तत्काल रिहा किया जाए

एक विचार Feb 29, 2020

भोपाल। संविधान विरोधी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का देशभर में विरोध हो रहा है। इसके अलावा नागरिकता का सबूत मांगने के लक्ष्य से एनआरसी व एनपीआर का के खिलाफ भी जनता सड़कों पर है। सभी को मालूम है एनआरसी व एनपीआर अल्पसंख्यकों के साथ दलित, आदिवासी व मेहनतकश मजदूर विरोधी है। शनिवार को भोपाल में भी प्रदर्शकारी ने सीएए, एनआरसी व एनपीआर का शांतिपूर्ण विरोध कर मप्र सरकार से एनआरसी, एनपीआर को रोकने विधानसभा से प्रस्ताव पास करने मांग कर रहे थे। इस दौरान भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) रेड स्टार के राज्य सचिव कॉमरेड विजय कुमार साथी उवेश हासमी समेत 10 से 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद अन्य साथियों को छोड़ दिया गया लेकिन भाकपा(माले) रेड स्टार के राज्य सचिव विजय कुमार तथा उवेश हासमी पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) रेड स्टार पार्टी मप्र सरकार से पार्टी के राज्य सचिव विजय कुमार और साथी उवेश हासमी को तत्काल रिहा करने की मांग करती है। पार्टी ने चेतावती देते हुए कहा कि यदि विजय कुमार को छोड़ा नहीं जाता है तो पूरे प्रदेश में धरना, प्रदर्शन और आंदोलन किए जाएंगे। गौरतलब है कि विजय कुमार भोपाल के इकबाल मैदान में सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ चल रहे सत्याग्रह में सक्रिय रूप से जुड़े है और वे संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment