संघर्ष, कुबार्नी और त्याग के प्रतीक थे शहीद बिरसा मुण्डा: कमलनाथ

एक विचार Nov 15, 2019

 

खबर नेशन /Khabar Nation

भोपाल, ।प्रदेश कांगे्रस कार्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में आयोजित शहीद आदिवासी नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुण्डा की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष (मुख्यमंत्री) कमलनाथ जी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा संघर्ष, कुबार्नी, त्याग एवं देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

श्री कमलनाथ ने कहा कि बिरसा मुण्डा संघर्ष, कुबार्नी और त्याग के प्रतीक थे, बड़ी कम उम्र में ही समाज एवं देश की आजादी के लिए उन्होंने कुर्बानी दी, देश की आजादी के लिए आगे आये। वे जर्मन संस्था से जुड़े हुए थे। आदिवासी वंचित समाज को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष की राह को चुना और कम उम्र में ही अपने कृतित्व से भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गए। गुलामी के दौर में अंग्रेजों द्वारा आदिवासी के साथ किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई। देश को आजाद कराने में उन्होंने जो संग्राम अंग्रेजों के खिलाफ किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने खासकर बिहार में आदिवासी समाज के लिए काफी संघर्ष किया। शहीद बिरसा मुण्डा का 25 वर्ष की अल्पआयु मंे ही निधन हो गया। आज पूरा आदिवासी समाज और प्रदेश के लोग उनकी कुर्बानी को याद करते हैं।
श्री नाथ ने कहा कि अपने समाज और देश के लिए जो विचार बिरसा मुंडा जी के है, उसे आज युवाओं को समझने की और आत्मसात करने की आवश्यकता है। ऐसे आदिवासी शहीद महापुरूष को मैं अपनी ओर से, पूरे कांगे्रस परिवार एवं प्रदेश के नागरिकों की ओर से विनम्र पुष्पांजलि अर्पित करता हूं।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, मंत्री पी.सी. शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, मो. सलीम, कैलाश मिश्रा, अरूण श्रीवास्तव, भूपेन्द्र गुप्ता, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, ब्रजभूषण नाथ, दुर्गेश शर्मा, योगेन्द्र परिहार, अमिताभ मंडलोई, दीपचंद यादव, आनंद तारण, जयश्री हरिकरण, अवनीश भार्गव, गुड्डू चैहान, संतोष कसाना, डाॅ. ज्योत्सना खरे, सुखलाल ठाकुर, लालजी पाल, गन्नू तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment