स्व. राजीव गांधी की 21 वीं सदीं की संचारक्रांति सोच से विश्व में भारत की पहचान बनी: कमलनाथ

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 28 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। 

नाथ ने कहा कि राजीव जी की सोच भारत को विश्व से जोड़ने की थी, उनकी सोच थी कि किस प्रकार भारत 21 वी सदी में प्रवेश करे। जब वे 21 वीं सदी में भारत को ले जाने और कम्प्यूटर की बात करते थे तो लोग उन पर हंसते थे। लेकिन आज हम कम्प्यूटर और सेलफोन के बिना अपना काम नहीं कर सकते। आज हमारे पास जो फोन है, लेपटाॅप है, यह राजीव गांधी की सोच थी, उनका सपना था। राजीव जी ने देश को एक नई दिशा दी और उसी से विश्व में भारत की पहचान बनी। 

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारीगण पूर्व मंत्री सुरेश पचैरी, सांसद विवेक तन्खा, रामनिवास रावत, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, महेन्द्र जोशी, शोभा ओझा, नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, कैलाश मिश्रा, औंकारसिंह मरकाम, क्रिम सिंह नातीराजा, मीनाक्षी नटराजन, अशोक सिंह, मोना सुस्तानी, विनोद डागा, जे.पी. धनोपिया, विभा पटेल, कुलभूषण नाथ, आनंद तारण, स्वदेश शर्मा, अजयसिंह यादव, शाहवर आलम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment