राजस्व मंत्री गुप्ता ने अग्रसेन महाराज और पं. उद्धवदास मेहता की प्रतिमा का अनावरण किया

खबरनेशन/Khabarnation 
भोपाल :राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक बाबूलाल गौर और महापौर आलोक शर्मा ने कमला पार्क के पास तालाब के किनारे महाराजाधिराजा अग्रसेन जी महाराज और वरिष्ठ समाजसेवी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. उद्धवदास मेहता की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। ज्ञातव्य है कि अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पहले इमामी गेट और पं. उद्धवदास मेहता की प्रतिमा पीर गेट के पास स्थापित थी। कमला पार्क के पास इन्हें पुर्नस्थापित किया गया है।

राजस्व मंत्री  गुप्ता ने कहा कि शहर की वर्तमान जरूरतों के मद्देनजर किये जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कारण इन प्रतिमाओं को पुर्नस्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रतिमाओं के मध्य एक फाउण्टेन लगवाने से स्थल की खूबसूरती बड़ जायेगी।  गुप्ता ने कहा कि महाराजाधिराजा अग्रसेन समाजवाद के जनक थे। उन्होंने पं. मेहता को महान देशभक्त और हिन्दु धर्मावलबिंयों के लिए सतत संघर्ष करने वाला समाजसेवी बताया।

इस मौके पर महापौर शर्मा और नगर निगम के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान तथा सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किये।

Share:


Related Articles


Leave a Comment