राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जी ने व्यवस्था को लेकर की कार्यकर्ताओं से चर्चा

खबरनेशन/Khabarnation 
स्थानीय एवं विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं
ने संभाला व्यवस्था का जिम्मा

                  भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में 25 सितम्बर को राष्ट्र चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।

                  महाकुंभ की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी राजधानी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिलों से आए कार्यकर्ता भी संभालेंगे। इसके लिए प्रत्येक जिले के 5-5 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। ये कार्यकर्ता अपने जिलों से आने वाले सभी कार्यकर्ताओं से संबंधित व्यवस्थाएं देखेंगे। इसमें उस जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक व्यवस्था से लेकर भोजन व्यवस्था तक शामिल है। सोमवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलालजी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत जी ने कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पर प्रदेश के 56 जिलों से आए कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए।

                  कार्यक्रम स्थल अटल महाकुंभ परिसर के चारों तरफ बडे पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शिनी लगायी गयी है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के विशाल कटआउट महाकुम्भ स्थल एवं शहर के विभिन्न चैराहों पर लगाए गए है। शहर के चौराहों को सजाया गया है। विद्युत साज सज्जा, झंडों और पोस्टरों के जरिए सभा स्थल भी सज संवरकर तैयार है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलालजी, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने महाकुभं की व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों एवं संगठनात्मक 56 जिलों से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यवस्था सम्बंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Share:


Related Articles


Leave a Comment