भाजपा की विभिन्न संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई

बूथ जीता तो चुनाव जीता-जयपालसिंह चावड़ा

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री गणेश गोयल, नानूराम कुमावत, जगदीश करोतिया ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर विगत दिनों संगठन द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा एवं पार्टी संगठन द्वारा तय किये गये, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के संदर्भ में विभिन्न संगठनात्मक एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महापौर मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, शंकर लालवानी, मधु वर्मा, गोपीकृष्ण नेमा, अंजू माखीजा, गणेश गोयल, नानूराम कुमावत, जगदीश करोतिया, कमल वाघेला, राजेश आजाद, हरीश डावानी, हरप्रीतसिंह बक्षी, बबलू शर्मा, जयंत भिसे, अशोक खंडेलवाल, लोकेश शुक्ला, विनोद शर्मा, प्रकाश रत्नपारखी, कंचनसिंह चौहान सहित नगर पदाधिकारी, सभी प्रदेश से नियुक्त मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्यो तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रमुखता के साथ जनता के बीच हो, इस हेतु हम सभी को कार्य करना हैं। हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन हैं। अपने संगठन के माध्यम से हमें मंडल, ग्राम, नगर केन्द्र तथा बूथ को और अधिक सक्रिय करना हैं। बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र को लेकर कार्य करना हैं। हमें बूथ तक जाकर संगठन को और मजबूत करना हैं, साथ ही बूथ प्रभारी, पालक एवं संयोजक तीनों की कार्यकर्ताओं सहित संयुक्त बैठक करना हैं, सभी बूथ कमेटी पर नियुक्त 20 सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय करना। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा दिये गये सभी करणीय कार्यो को क्षमतावान, समय देने वाले कार्यकर्ताओं को जोड़कर इन 20 सदस्यों के माध्यम से पूरा कराना हैं।

आपने कहा कि विकास यात्रा सहित सभी अभियानों के लिये संगठन के द्वारा स्थाई पदाधिकारियों के अलावा, प्रभारी भी बनाये गये हैं। प्रदेश व नगर से तय किये गये प्रभारियों को प्रत्येक मंडल की बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता माना जायेगा। आपने कहा कि अब हम सभी को आगामी सभी कार्यक्रम विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही करना हैं।

भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने प्रदेश संगठन द्वारा तय किये गये कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमें कार्यकर्ताओं की शक्ति व संगठन की नीति को दृृष्टिगत रखते हुए जनता के बीच जाकर सरकार द्वारा किये जा रहे जनहितैषी कार्यो की जानकारी देना हैं। हमारी सरकार के द्वारा प्रदेश व शहर में चहूमुंखी विकास की जो गंगा बहाई हैं, हमें उसका जमकर प्रचार-प्रसार करना हैं। जनता के बीच हमारी रीति-नीति, लाभ-फायदे कार्यकर्ता ही लेकर कार्यकर्ता ही लेकर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शीघ्र ही हमारे बीच पहुंचने वाले हैं। प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री निरंतर प्रदेश में प्रवास कर रहे हैं। हमें अपने बूथ संयोजकों एवं बूथ समिति को पर्याप्त दृढ़ व कुशल बनाना हैं। 

बैठक में विगत 14 मई को संपन्न हुए जिले की 312 पंचायतों में चलों पंचायत की ओर कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जीतू जिराती, गोपालसिंह चौधरी, मनस्वी पाटीदार, विनोद शर्मा, दिनेश सोनगरा, शोभा गर्ग ने अपने संस्मरण सुनाये। बैठक का संचालन नानूराम कुमावत एवं आभार गणेश गोयल ने माना। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment