प्रदेश की सभी पंचायतों में स्पेशल 11 की बैठक आयोजित हुई

पंचायतों में  स्पेशल 11 का गठन युवा मोर्चा का अभूतपूर्व प्रयास हैं: चौहान

3 लाख, 21 हजार, 266 नयें कार्यकर्ता प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने का संकल्प ले रहे हैं: पाण्डेय

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के चलो पंचायत महाभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में पंचायत स्तरीय बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सम्मिलित होकर स्पेशल 11 का मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान नें भोपाल जिलें की हुजूर विधानसभा की पिपलिया जाहरपीर पंचायत से किया। कार्यक्रम में स्पेशल 11 को भाजपा के दुपट्टे पहनाकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

चलो पंचायत अभियान के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं नें अपनी पंचायतों में लगातार सेवा कार्य कर रहे नौजवानों को स्पेशल 11 में शामिल कर सार्थक दिशा प्रदान की हैं। ऐसे युवा साथियों को जिन्हे अपनी पंचायत के हित में, देश एवं समाज के हित में, भारतीय जनता पार्टी के विचार के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुचाने की मन में सकारात्मक सोच हैं ऐसे नौजवान साथियों के साथ प्रदेश की सभी पंचायतों में स्पेशल 11 का गठन युवा मोर्चा का अभूतपूर्व प्रयास हैं। स्पेशल 11 वरिष्ठ नेताओं के मार्गदशन में पंचायत स्तर पर भारतीय जनता पार्टी का कार्य करेंगें साथ ही पोलिंग बूथ की व्यवस्था को भी सम्भालेगें।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि युवा मोर्चा मध्यप्रदेश आज प्रदेश की सभी पंचायतों में स्पेशल 11 के साथ वृहद रूप से बैठक आयोजित कर रहा हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हमने 18 मार्च 2018 से किया, लगातार कार्यक्रम करते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने सभी 56 संगठनात्मक जिलों में मण्डल, वार्ड एवं पंचायत स्तर तक झण्डा उँचा रहे हमारा, स्वच्छता अभियान,समरस्ता बाईक रैली, चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रम करके स्पेशल 11 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम किया हैं। 

मध्यप्रदेश के सभी स्पेशल 11 कार्यकर्ता प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने में ध्वजवाहक बनेंगे। चलो पंचायत महाभियान के माध्यम से 3 लाख, 21 हजार, 266 नये कार्यकर्ता स्पेशल 11 के नाम से प्रदेश भर में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन कों लाभान्वित करने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही पाण्डेय ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार युवा मोर्चा टीम एकादश को मध्यप्रदेश में पंचायत स्तर तक संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ हैं उस दिशा में पंचायत स्तरीय 11 सदस्यीय कार्यकारिणी स्पेशल 11 में 1 पंचायत संयोजक, 1 सोशल मीडिया संयोजक एवं 9अन्य युवाओं को सम्मलित किया गया हैं। पंचायत स्तरीय स्पेशल 11 को आगामी करणीय कार्य सौंपकर राष्ट्र, संगठन एवं समाज की दिशा में सकारात्मक एवं सार्थक कार्य करनें के लिए संकल्पित किया गया हैं।

चलो पंचायत महाभियान के अंतर्गत हो रही वृहद बैठको में अलग-अलग स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक एवं सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्र सरकार, राज्य सरकार के मंत्रीगण, अन्य राज्य की सरकारों के मंत्रीगण एवं अन्य राज्यों के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रथक-प्रथक पंचायतों की बैठक में उपस्थित हुए। अभियान के उदघाटन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा क्षेत्रीय विधायक भी उपस्थित रहे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment