नरवाई (फसल के अवशेष) जमीन का फास्ट फूड हैं, नष्ट न करे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि फसल कटाई के बाद खेत में शेष रहने वाला अवशेष (नरवाई) वास्तव में जमीन का फास्ट फूड होता हैं जिसमें फसल के पोषक तत्व निहित रहते हैं। नरवाई के जलाये जाने से अज्ञानतावश पौधे की जड़, तना, पत्तियों में सचित लाभदायक पोषक तत्व जला दिये जाते हैं जिससे आगामी फसल की उत्पादकता पर विपरीत असर पड़ता हैं। गुर्जर ने कहा कि अवशेष जलाये जाने को लेकर सरकारें किसानों को सचेत कर रही हैं। यह सलाह सामयिक हैं जिस पर किसानों को गंभीरतापूर्वक विचार करने की आवश्यकता समझना उनके हित में हैं। भाजपा किसान मोर्चा इस दिशा जन जागरूकता अभियान आयोजित करेगा।
 

उन्होंने कहा कि फसल के पौधों की बाढ़ के लिए 16 तत्वों की आवश्यकता होती हैं, इनकी अधिकांश पूर्ति अवशेषों से होती हैं नरवाई के जलाने से जमीन के भी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। नरवाई जलाये जाने पर पादप अवशेषों में वनस्पति के मित्र कीट जल जाते हैं। इसका भूमि और वातावरण पर विपरीत असर पड़ता हैं। नरवाई पशुओं के आहार का भी संबल होती हैं। जला दिये जाने से इसकी कमी महसूस की जाने लगी हैं। इन दिनों गांवों में पशु आहार की कमी खटकने लगी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment