मुंगावली में कमल खिलेगा: तोमर

मुंगावली के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा को जिताएं

अशोकनगर। मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि मुंगावली क्षेत्र पिछले चार वर्षो से विकास की राह देख रहा हैं। आज अगर मुंगावली में विकास अवरूद्ध हैं तो उसका एकमात्र कारण कांग्रेस के जनप्रतिनिधि का होना हैं। इस क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक पिछले चुनाव में जीते लेकिन विधायक एवं सांसद ने इस क्षेत्र के विकास में कोई रूचि नहीं ली और अब कांग्रेस के सांसद 250 साल के रिश्तों की दुहाई देकर आपसे वोट मांग रहे हैं। जनता उन्हें पहचान चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय हैं और इस उपचुनाव में मुंगावली में जनता के विश्वास की जीत होगी और कमल खिलेगा। तोमर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव व्यक्ति और पार्टी को मापने का अवसर होता हैं। लोकतंत्र में एक ही सरकार होती हैं जिसको आप चुनते हैं आपके आशीर्वाद से ही प्रदेश में शिवराज सरकार और केन्द्र में मोदी सरकार बनी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार मिलकर गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश में किसानों के हित में शिवराज सरकार ने लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। किसानों पर अगर मुसीबत आती हैं तो किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हमेशा किसानों के साथ खड़े रहते हैं। भाजपा सरकार और संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों के दुख दर्द को समझा हैं लेकिन कांग्रेस किसान और गरीबों के नाम पर हमेशा राजनीति करती आयी हैं। कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों खराब हैं। कांग्रेस का विकास से कोई सरोकार नहीं हैं। कांग्रेस 55 सालों तक एक छत्र राज करती रही फिर भी आज मुंगावली पिछड़ा हुआ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि मुंगावली क्षेत्र देश और प्रदेश के साथ विकास की राह पर चले इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाए और विकास की मुख्यधारा से इस क्षेत्र को जोड़े।

नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि इस उपचुनाव में दो पार्टियां हैं। एक पार्टी वह जिसकी 55 साल इस प्रदेश में हुकुमत रही और दूसरी जिसने बीते 14 वर्षों में प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को याद दिलाते हुए कहा कि एक दौरा था जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। सडकों और बिजली का अता पता नहीं था। अस्पतालों में दवाई नहीं मिलती थी। लेकिन बीते वर्षों में मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव हुआ हैं। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया, सिंचाई का रकबा बढ़ाया और प्रदेश को अंधियारे से निकालकर 24 घंटे बिजली सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने किसानों के लिए जो किया वह कोई सरकार नहीं कर सकती।
 

उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ सरकारें कुछ लोगों के लिए होती हैं लेकिन भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और समाज के कल्याण के लिए हमेशा कार्य करती हैं। यही कारण हैं कि देश के 86 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा सरकारें काबिज हैं। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं। मुंगावली में भारतीय जनता पार्टी का विधायक होगा तो विकास दोगुनी गति से पहुंचेगा। इस क्षेत्र के सुनहरे भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बाईसाहब यादव को ऐतिहासिक मतों को विजयी बनाए। चौहान ने उपस्थित जनता एवं कार्यकर्ता को विजय का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने मुंगावली में कार्यकर्ता सम्मेलन, महिला मोर्चा सम्मेलन खूंटिया बामौरी, बिल्हेरू,सांवलहेड़ा तथा कांकर में आम सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह, अरविंद भदौरिया, जयकुमार सिंघई, यशपाल सिसौदिया, निहाल सिंह, नारायण सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह चौहान, ब्रजमोहन चौहान, माया नारोलिया, अवधेश नायक, सितेन्द्र जैन, सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने मुंगावली विधानसभा के विभिन्न गांवों मे सघन जनसंपर्क किया। बम्होरी खुटिया गांव में जनसंपर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौहान के समक्ष कांग्रेस नेता माधव सिंह, रूपसिंह अहिरवार, दीपा अहिरवार, पेन्दर सिंह कटारिया, भागीरथ कटारिया सहित अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए।
 
मुंगावली क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध: आर्य

प्रदेश सरकार के मंत्री लालसिंह आर्य ने आज पिपरई, सेहराई, अचलगढ़, सीहोरा, बामौरी, केनवारा, सिलवारा में संपर्क करते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंगावली को मिनी स्मार्ट सिटी की घोषणा अनुरूप राशि का आवंटन किया हैं। उन्होंने कहा कि मुंगावली विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की शिवराज सरकार नंबर एक की विधानसभा क्षेत्र बनाकर देगी। यह हम आपको वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुंगावली के लिए प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक हजार करोड़ की राशि बजट में रखी हैं। मुंगावली क्षेत्र के हर गांव को दो साल में सडकों से जोडने का निर्णय, मुंगावली शहरी क्षेत्र में आवास योजना के लिए 300 आवास स्वीकृत, मुंगावली में सौ बिस्तर का अस्पताल, 85 गांवों के लिए चार सौ करोड़ की लागत से सिंचाई परियोजना, सेहराई में महाविद्यालय स्वीकृत, दस हजार शहरी युवाओं को आईटीआई ट्रेनिंग और रोजगार, करीला विकास प्राधिकरण की घोषणा जैसी सैकड़ों योजनाएं शुरू हो चुकी हैं। इन कार्यों को उपचुनाव के तत्काल बाद प्रारंभ किया जाएगा। इसलिए आप मुंगावली के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी बाईसाब यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं।
 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता महेन्द्र यादव, शिशुपाल यादव, हरपाल यादव, रामबाबू यादव, डॉ.विशाल राय, शिवप्रताप सिंह, प्रद्युम्न जैन, नीरज मनोरिया, अमर सिंह यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
 

मुंगावली के हित और विकास के लिए भाजपा को वोट दें: बाईसाहब
 

भाजपा पार्टी प्रत्याशी बाईसाहब यादव ने आज सेहराई मंडल के अमनचार, पाली, कर्र, डोंगरा, सोनाखेड़ी, बरखाना, बामौरी टांका, गुढ़ा टांका, देवरछी, बजावन में संपर्क किया। इस अवसर पर राय सिंह सेंधव, महेन्द्रगिरी गोस्वामी, धनपाल सिंह, रामनिवास तिवारी, ओमप्रकाश रघुवंशी, उमेश रघुवंशी, सीताराम बाथम, हरिबाबू राय, डॉ.जयमंडल यादव, रविन्द्र लोधी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर बाईसाब ने क्षेत्रीय जनता से आग्रह करते हुए कहा कि मुंगावली के हित और विकास के लिए आप भाजपा को वोट दें।
 

सैकड़ों महिलाएं कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
 

मुंगावली के बहादुरपुर में आयोजित महिला सम्मेलन में डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन को मंत्री माया सिंह, अर्चना चिटनीस, ललिता यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने महिलाओं के हित में जो योजनाएं प्रारंभ की हैं वह किसी अन्य प्रांतों में नहीं हैं। लाडली लक्ष्मी योजना का अनुसरण अन्य राज्यों की सरकारों ने किया हैं। इससे यह स्पष्ट होता हैं कि प्रदेश की शिवराज सरकार महिलाओं के हित में निरंतर कार्य कर रही हैं। सम्मेलन को प्रदेश शासन के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।
 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, वर्षा बडकुल, सुशीला साहू, शीतल कलावत, नीतू राय, किरण देवी कलावत, रश्मि बडकुल, अनीता जैन, रीना यादव, राजकुमारी दांगी सहित हजारों महिलाएं उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment