राज्य मंत्री सारंग ने स्कूल में किया सूर्य नमस्कार
भोपाल। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग आज सुबह शासकीय कन्या विद्यालय (हबीबिया)स्टेशन क्षेत्र पहुँचे और सूर्य नमस्कार में शामिल हुए। सारंग ने छात्राओं के साथ सूर्य नमस्कार किया।
राज्य मंत्री सारंग ने इस अवसर पर कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म संसद में दिए उद्बोधन से दुनिया के समक्ष भारतीय समाज की ऐसी तस्वीर रखी थी जो आज भी विश्व का मार्गदर्शन करती हैं। सारंग ने छात्राओं से समूह में चर्चा की और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच से सुसज्जित हाल बनवाने का अश्वासन दिया। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!