इन्दौर नगर में भाजपा के तीन नये मंडल बनाये ,अब 21 मंडल हुए

 

खबर नेशन / Khabar Nation 

      इन्दौर / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह एवं संगठन महामंत्री  सुहास भगत की सहमति से भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने नगर में 3 नए मंडलों की घोषणा की।

   श्री नेमा ने कहा कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी के नगर में 18 मंडल थे। अब 3 मंडल बढ़ने के साथ 21 मंडल हो गए हैं। अभी तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में तीन मंडल थे अब एक नया मंडल-  *चंद्रशेखर आजाद मंडल* बनाया गया है। इसमें वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 5 को शामिल किया गया। इस मंडल में 102 मतदान केंद्र शामिल किए गए । 

    इसी के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में दो मंडल थे एक नया मंडल - *लक्ष्मणसिंह गौड़ मंडल* बनाया गया। इसमें वार्ड 82, 83, 84 एवं वार्ड 85 को शामिल किया गया । इसमें 113 मतदान केंद्र शामिल किए गए।

    साथ ही एक नया मंडल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में बनाया गया जो कि *वीर सावरकर मंडल* के नाम से रहेगा। उक्त मंडल में वार्ड क्रमांक 44, 45, 46 और 47 को शामिल किया गया। इसमें 94 मतदान केंद्र शामिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में इसके पूर्व तीन मंडल थे अब 4 हो गए।

    जबकि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में चार मंडल है, एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में दो मंडल है, राऊ विधानसभा में दो मंडल , तथा सांवेर व देपालपुर में एक-एक मंडल है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment